एंड्रायड डिवाइस में कैसे देखें सेव किया वाईफाई पासवर्ड
अपने एंड्रायड फोन में सेव पासवर्ड को ऐसे करें रिकवर।
दुनियाभर में सबसे अधिक इस्तेमाल एंड्रायड डिवाइस का किया जाता है। यह डिवाइस काफी स्मार्ट होते हैं। आप एंड्रायड डिवाइस में कितने भी पासवर्ड सेव कर लें यह सभी को स्टोर कर देता है।
हम अपने एंड्रायड स्मार्टफोन में सोशल मीडिया एकाउंट्स से लेकर वाईफाई और नेटबैंकिंग आदि तक के पासवर्ड सेव करते हैं। जिन्हें फोन स्टोर कर लेता है और बार हमें लॉग इन करने की झंझट से बचाता है।

फोन में पासवर्ड सेव करने से काफी मदद मिलती है, लेकिन इस आदत की वजह से कभी कबार हम अपना पासवर्ड ही भूल जाते हैं। ऐसे में जब पासवर्ड बदलना हो तो पुराने पासवर्ड की जरुरत होती जो कि हमें नहीं याद रहता।
यदि आप भी उन लोगों में से हैं जो अक्सर अपने पासवर्ड भूल जाते हैं तो लीजिए हम बताते हैं कैसे एंड्रायड स्मार्टफोन में देखें सेव किए हुए पासवर्ड-
वाईफाई पासवर्ड रिकवरी एप
एंड्रायड स्मार्टफोन में वाईफाई पासवर्ड देखने के कई तरीकें हैं, जिनमें से एक है वाईफाई पासवर्ड रिकवरी एप के जरिए। इस एप से आप अपने वाईफाई पासवर्ड आसानी से रिकवर कर सकते हैं।
#1 step
सबसे पहले अपने एंड्रायड स्मार्टफोन में वाईफाई पासवर्ड रिकवरी एप को डाउनलोड करें। आप इसे डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
#2 step
एप को डाउनलोड करने के बाद आपसे रूट परमिशन मांगी जाएगी, अब आप परमिशन दें।
#3 step
अब आपको अपने फोन स्क्रीन पर सभी सेव किए हुए पासवर्ड, एसएसआईडी नाम और पास के साथ दिखाई देंगे।
#4 step
आप चाहें तो सभी पासवर्ड को कॉपी कर सेव कर सकते हैं। इसके लिए कॉपी टू क्लिपबोर्ड पर टैप करें।


Click it and Unblock the Notifications







