यूट्यूब से हो गए हैं बोर, अब यहां देखें वीडियोज!
यूट्यूब पर वीडियो देख कर बोर हो गए हैं तो लीजिए अब यहां देखें वीडियो।
जब भी ऑनलाइन वीडियो की बात है तो सबसे पहले ध्यान में आता है 'यूट्यूब'। लेटेस्ट गाने हों, एल्बम के गाने हों या फिर कोई टीवी सीरियल या फिल्में, यूट्यूब पर लगभग हर चीज मिल जाती है। इन दिनों लोग टीवी से ज्यादा इंटरनेट पर व्यस्त रहते हैं, क्योंकि इंटरनेट पर न केवल एंटरटेनमेंट बल्कि खबरों से लेकर सभी कुछ है। यदि विडियो चाहिए तो यूट्यूब से बढ़िया और क्या विकल्प हो सकता है!

कई यूज़र्स यो घंटों यूट्यूब पर समय बिताते हैं, लेकिन लगता है आप यूट्यूब से बोर हो चुके हैं। यदि ऐसा है तो आपको बता दें कि यूट्यूब के अलावा भी ऐसी कई विकल्प हैं जहां आप विडियो आदि का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कुछ विकल्प जिन्हें आप यूट्यूब के बदले इस्तेमाल कर सकते हैं। ये विकल्प भी आपको भरपूर मनोरंजन देंगे, तो चलिए देखते हैं कौन से नाम शामिल हैं इस लिस्ट में।
डेली मोशन
यूट्यूब के बाद वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए कोई पसंद किया गया है तो वह है डेली मोशन। दुनियाभर में डेली मोशन पर काफी यूज़र हैं। इसका इंटरफ़ेस यूट्यूब की ही तरह सिंपल है और इसे इस्तेमाल करना आसन है। इस पर आपको वीडियो का काफी अच्छा कलेक्शन मिलेगा।
विमियो
यदि आप यूट्यूब कोई और विकल्प देख रहे हैं तो यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। विमियो से आपकी अच्छी शुरुआत हो सकती है। आप इस पर हाई डेफिनिशन में विडियो देख सकते हैं। बता दें कि यह पहली साईट है जो कि हाई डेफिनिशन विडियो सपोर्ट करती है।
मेटाकैफे
मेटाकैफे की खासियत है इसका सिंपल और आसान होना। यदि आप छोटे वीडियो देखना पसंद करते हैं तो आपके लिए यह एक डीएम सही साईट है।
वेवो
खास म्यूजिक की बात करें तो वेवो एक पॉपुलर साईट है। वेवो पर आपको म्यूजिक से संबंधित सभी कुछ मिलेगा जिसमें कॉन्सर्ट, प्रीमियर, ओरिजिनल शो आदि सभी कुछ होता है।
Veoh
Veoh भी यूट्यूब का एक अल्टरनेटिव है। कंपनी के अनुसार इस पर लाखों वीडियो हैं। जिनमें टीवी शो, म्यूजिक वीडियो और फिल्में आदि हैं। हालांकि इसमें सर्च का फीचर कुछ खास नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications








