'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ऑनलाइन फुल एपिसोड्स
हिंदी सीरियलों की धूम भारत में हमेशा ही रही है। इस बात का अंदाजा इस से लगाया जा सकता है कि टीवी के स्टार्स की फैन फॉलोविंग बॉलीवुड स्टार्स कुछ कम नहीं है। यहाँ तक की बॉलीवुड के अभिनेता भी अपनी फिल्मों को प्रोमोट करने के लिए टीवी सीरियलों का ही सहारा लेते हैं।
चलिए ये तो बात हुई टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलैरिटी की। अब बात करते हैं सीरियलों को समय पर देख पाने की, जो कि आज के समय में बेहद मुश्किल होता है। दर्शकों की लाइफ भी अभिनेताओं से कम नहीं है। दिन भर व्यस्त रहने के बाद टीवी के आगे बैठकर अपने पसंदीदा सीरियल देखना मुमकिन नहीं हो पाता है। ऐसे में आपके सीरियल की कहानी कहाँ से कहाँ पहुँच जाती है और रह जाते हैं।
अरे अरे ठहरिए! इसमें इतना परेशान होने वाली कोई बात नहीं है, क्योंकि हम आपके लिए ले आए हैं एक शानदार तरीका। जिससे आप जब चाहें अपने पसंदीदा सीरियलों के फुल एपिसोड देख सकते हैं। कैसे, आइए जानते हैं।
#1
आपको अपने फोन में ससे पहले एक एप डाउनलोड करनी होगी। इस एप का नाम है हॉटस्टार।
#2
इस एप को डाउनलोड कर इंस्टॉल कर लें, फिर आप इसमें अपने पसंदीदा सीरियल देख पाएंगे।
#3
बस आपको टीवी सेलेक्ट कर, सर्च पर जाकर जो भी सीरियल देखना हो उसका नाम टाइप करें, जैसे ये रिश्ता क्या कहलाता है'।
#4
हॉटस्टार पर आपको पुराने सीरियल भी देखने को मिल जाएंगे। जसिए क्योंकि सास भी कभी बहु थी, कसौटी ज़िन्दगी की व अन्य।
#5
हॉटस्टार पर आप हिंदी ही नहीं बल्कि अन्य भाषाओँ के सीरियल का भी मजा ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








