सिर्फ ₹25 के चक्कर में गंवाए ₹2.5 लाख! कुरियर डिलीवरी के नाम पर शख्स से बड़ी ठगी
हैदराबाद के बंजारा हिल्स में एक 59 वर्षीय व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कुरियर डिलीवरी के नाम पर आए एक मैसेज और महज 25 रुपये की पेमेंट रिक्वेस्ट ने उनके खाते से 2.49 लाख रुपये उड़ा दिए। यह घटना बताती है कि कैसे साइबर अपराधी लोगों को छोटी रकम का झांसा देकर बड़ी चपत लगा रहे हैं।
ठगी का पूरा खेल
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति DHL से एक कुरियर का इंतजार कर रहे थे और पिछले दो दिनों से उसकी ट्रैकिंग कर रहे थे।
फर्जी मैसेज: 2 दिसंबर को सुबह करीब 11:30 बजे उन्हें एक अनजान नंबर से मैसेज आया। इसमें लिखा था कि डिलीवरी की दो कोशिशें फेल हो चुकी हैं और पार्सल दोबारा मंगाने के लिए ₹25 का री-डिलीवरी चार्ज देना होगा।
जाल में फंसे: चूंकि वो वाकई कुरियर का इंतजार कर रहे थे, उन्हें मैसेज सच लगा। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया और एक वेबसाइट पर अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स डाल दीं।
OTP का खेल: पेमेंट के लिए उनके पास OTP आया। उन्हें लगा कि यह ₹25 कटने के लिए है, लेकिन जैसे ही उन्होंने OTP डाला, उनके क्रेडिट कार्ड से ₹2.49 लाख कट गए।
पुलिस की चेतावनी
हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने इसे क्लासिक OTP डिलीवरी स्कैम बताया है।
मोडस ऑपरेंडी: ठग अक्सर उन लोगों को निशाना बनाते हैं जो पार्सल का इंतजार कर रहे होते हैं। वे जानबूझकर बहुत छोटी रकम (जैसे ₹5 या ₹25) मांगते हैं ताकि विक्टिम को शक न हो।
सलाह: पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि कोई भी प्रतिष्ठित कुरियर कंपनी कभी भी लिंक के जरिए ऐसे चार्ज नहीं मांगती।
क्या न करें: अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपनी बैंक डिटेल्स या कार्ड नंबर शेयर न करें और पेमेंट करने से पहले हमेशा OTP मैसेज को ध्यान से पढ़ें कि रकम कितनी कट रही है।


Click it and Unblock the Notifications









