Phone की बैटरी नहीं कर रही है ठीक से काम, तो चार्ज करते समय फॉलो करें ये रूल
आज के समय में स्मार्टफोन सबकी जरूरत बन गई है। हम स्मार्टफोन का इस्तेमाल किए बिना आधा घंटे भी नहीं रह सकते हैं। ये एक Phone लोगों के बड़े-बड़े काम आसानी से कर देता है। इसकी मदद से सारे काम बहुत ही स्पीड से हो जाते हैं।
अगर हम ऐसा कहे कि Phone को देखे बिना ना तो हमारे दिन की शुरुआत होती है और ना ही दिन खत्म होता है, तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। ऑनलाइन पेमेंट से लेकर सभी जरूरी काम फोन के जरिए आसानी से हो जाते हैं। अब आपका फोन आपका इतना साथ देता है, तो थोड़ी जिम्मेदारी आपकी भी आपके फोन के प्रति बनती है कि आप उसका ध्यान रखें।

खासकर हमें फोन की बैटरी का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। कई बार ऐसा देखा जाता है कि ज्यादातर फोन की बैटरी खराब हो जाती है, जिसकी वजह से वो अच्छे से काम नहीं कर पाता है। इसके लिए आवश्यक है कि आप फोन को चार्ज करते समय 80-20 रुल को जरूर फॉलो करें। इस रूल को फॉलो करने से आपके फोन की बैटरी लाइफ को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
कैसे करता है 80-20 रूल काम
ज्यादातर लोग फोन को चार्जिंग पर लगाने के बाद भूल जाते हैं, जो कि फोन की बैटरी के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं हैं। फोन को चार्ज करते समय आपको कुछ चीजों पर खास ध्यान रखना होता है। लोगों को ऐसा लगता है कि अगर वे अपने फोन को 100% चार्ज कर लेते हैं, तो इससे फोन की बैटरी लाइफ सही रहेगी। लेकिन ऐसा नहीं है।
एक्सपर्ट का मानना है कि अगर आपका Phone 80% तक चार्ज रहता है, तो वो बेस्ट बैटरी लाइफ देता है। एक्सपर्ट के अनुसार, लोगों को अपना फोन कभी भी 100% चार्ज नहीं करना चाहिए। 80 से लेकर 90% तक चार्ज होने के बाद उसे चार्जिंग से हटा देना चाहिए।
फोन को चार्ज करते समय इन बातों पर दें ध्यान
हमें फोन को चार्ज करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे ही आपके फोन की बैटरी कम होने लगे, तो उसे चार्जिंग पर लगाना चाहिए। आमतौर पर लोग फोन को फुल चार्ज करने के लिए उसे कभी भी चार्ज पर लगा देते हैं, ऐसा करना फोन की बैटरी लाइफ के लिए खतरा हो सकता है।
एक्सपर्ट का ये भी कहना है कि बैटरी को कभी भी 0% तक नहीं ले जाना चाहिए। अगर आप अपने फोन की बैटरी लाइफ को अच्छा रखना चाहते हैं, तो बैटरी को 20% से नीचे ना आने दें। जैसे ही आपके फोन की बैटरी 20% से नीचे पहुंचे, वैसे ही आप उसे तुरंत चार्ज पर लगा दें।
अगर आप इस रूल को फॉलो करते हैं, तो आप अपने फोन की बैटरी लाइफ को बढ़ा सकते हैं। इतना ही नहीं इस रूल से आप अपने पुराने फोन की बैटरी को सही भी कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








