रेलवे स्टेशन पर Wi-Fi एक्सेस करने में हो रही है परेशानी, तो ये आसान सी ट्रिक बनेगी आपकी साथी
आज के समय में ट्रेवल करते समय इंटरनेट का एक्सेस होना हमारे कई कार्यों के लिए उपयोगी माना जाता है। लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए फ्री में Wi-Fi सर्विसेज प्रदान की जाती है।
लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई को एक्सेस नहीं कर पाते हैं। चलिए तो आज हम आपको रेलवे स्टेशन पर मौजूद Wi-Fi को एक्सेस करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

ये सभी स्टेशन पर उपलब्ध नहीं होती है, लेकिन कुछ बड़े-बड़े स्टेशन पर आपको ये सुविधा जरूर देखने को मिलेगी। यह सर्विस Googleinc. और रेलवे टेलीकॉम कंपनी RailTel के बीच सहयोग है, जो सरकार की डिजीटल इडिंया पहल को सपोर्ट करती है।
कैसे करें रेलवे स्टेशन के फ्री Wi-Fi को एक्सेस
रेलवे स्टेशन पर फ्री Wi-Fi को एक्सेस करने के लिए इस स्टेप को फॉलो करें।
- सबसे पहले अपने डिवाइस की Wi-Fi सेटिंग को ओपन करें।
- इसके बाद Railwire Network को सर्च कर उसे सिलेक्ट करें।
- अब Railwire पोर्टल पर जाएं।
- railwire.co.in पर जाने के लिए अपने ब्राउजर का इस्तेमाल करें।
- अब अपना 10 डिजिट का मोबाइल नंबर डालें।
- कनेक्ट करने के लिए अपने पासवर्ड के रूप में OTP डालें।
इस प्रोसेस को पूरा करने के बाद Railwire की फ्री वाई-फाई सर्विस से कनेक्ट कर सकेंगे और फ्री में मिलने वाली वाई-फाई का लाभ ले सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications