Home
How to

अपने नए Smartphone के कैमरा पर लेंस प्रोटेक्शन जा रहें है लगाने, तो एक बार इन बातों पर जरूर दें ध्यान

आजकल हमें प्रत्येक Smartphone में एक शानदार कैमरा सेटअप जरूर ही देखने को मिलता है। इसके पीछे की वजह एक ये भी है कि कैमरा जैसे लोगों की जरूरत बन गया है। हम कहीं भी जाएं, बिना फोटो लिए हमारा घूमना या कुछ भी करना व्यर्थ है।

क्या आपने कभी सोचा है कि आपको अपने Smartphone के कैमरे को खरोंच और अन्य नुकसान से बचाने के लिए कैमरा लेंस प्रोटेक्टर लगाना चाहिए? नहीं ना। तो चलिए आपको कैमरा लेंस प्रोटेक्टर के बारें में विस्तार से बताते हैं।

Smartphone के कैमरा पर लेंस प्रोटेक्शन लगाने से पहले जानें ये बातें

क्या होता है कैमरा लेंस प्रोटेक्टर

कैमरा लेंस प्रोटेक्टर पतली, पारदर्शी फिल्म होते हैं, जिन्हें कैमरा लेंस पर लगाया जाता है। बता दें कि ये लेंस प्रोटेक्टर कैमरा लेंस को स्क्रैच, धूल और अन्य नुकसान से बचाने में मदद करता है। ये आमतौर पर टेम्पर्ड ग्लास या प्लास्टिक से बने होते हैं। आपको ये लेंस प्रोटेक्टर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स और ऑफलाइन मार्केट में अलग-अलग कीमत पर खरीदने के लिए मिल जाएंगे।

क्या होतें है कैमरा लेंस प्रोटेक्ट के लाभ

स्क्रैच से सुरक्षा: कैमरा लेंस प्रोटेक्टर आपके फोन के कैमरे को स्क्रैच से सुरक्षा प्रदान करते हैं। इसके अलावा पॉकेट में रखी चाबियों, सिक्कों या बाकी ठोस चीजों से भी लेंस को होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करते हैं।

टूटने से सुरक्षा: यहां ध्यान दें कि ये प्रोटेक्टर लेंस को टूटने से पूरी तरह नहीं बचा सकते हैं, लेकिन ये अतिरिक्त सुरक्षा लेयर जरूर प्रदान कर सकते हैं।

धूल और गंदगी से सुरक्षा: इसकी सबसे बड़ी वजह यह भी है कि लेंस प्रोटेक्टर कैमरे पर आने वाली धूल और गंदगी को भी रोकते हैं, ताकि आपकी फोटो क्वालिटी को कोई समझौता ना करना पड़े।

कैमरा लेंस प्रोटेक्ट से होने वाले कुछ नुकसान

कुछ यूजर्स का कहना है कि कैमरा लेंस प्रोटेक्टर कैमरा की क्वालिटी को प्रभावित कर सकते हैं, जैसे कि फ्लैशबैक और धुंधलापन सा फोटोज और वीडियों में नजर आना। लेकिन उनका ये भी कहना है कि अच्छी क्वालिटी के लेंस प्रोटेक्टर बहुत पतले और ट्रांसपेरेंट होते हैं। इसलिए ऐसी दिक्कतें बहुत कम देखने को मिलती हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Have you ever thought that you should apply a camera lens protector to protect your smartphone's camera from scratches and other damages? No, right? So let us tell you in detail about camera lens protectors.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X