Home
How to

अपने घर या ऑफिस में लगवाने जा रहे हैं CCTV कैमरा, तो इन बातों का रखे विशेष ध्यान

आजकल CCTV प्रत्येक जगह पाया जाता है, फिर चाहे वह गांव हो या शहर, घर हो या दुकान, इसका इस्तेमाल हर जगह देखने को मिल ही जाएगा। ऐसा करने के पीछे सिक्योरिटी सबसे बड़ा कारण है। अपने घर, दुकान में लोग CCTV कैमरे का इस्तेमाल करते हैं, ताकि सुरक्षा बनी रहे।

आमतौर पर CCTV दो तरह के होते हैं,जिनमें एक वायर वाला और दूसरा वायरलेस होता है। CCTV कैमरे के साथ लाइव फीड के लिए इंटरनेट की आवश्यकता होती है। लेकिन यदि आपको लाइव फीड नहीं चाहिए, तो आप किसी हार्ड डिस्क में फीड को रिकॉर्ड कर सकते हैं।

CCTV कैमरा खरीदते समय इन बातों का रखे विशेष ध्यान

आपको बता दें कि वायरलेस कैमरे अब 4G सिम कार्ड के साथ भी आने लगे हैं। आप लोगो में से कई लोगों के पास CCTV कैमरे होंगे और कई लोग इसे अपने घर में लगवाने की प्लानिंग कर रहे होंगे। अगर आप भी अपने घर या फिर किसी अन्य जगह पर CCTV कैमरे लगवाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इसे खरीदने से पहले आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

CCTV कैमरे को खरीदते समय ध्यान रखी जाने वाली बातें

स्थान: सबसे पहले आप यह सुनिश्चत करें कि आपको कैमरा आखिर कहां लगवाना है। जगह के हिसाब से कैमरे को खरीदें।

कैमरे का प्रकार: अगर आप इनडोर के लिए कैमरा खरीद रहे हैं, तो आपको डोम कैमरा खरीदना चाहिए और आउटडोर के लिए आपको बुलेट कैमरा खरीदना चाहिए। वहीं अगर आप बड़ी जगहों और ज्यादा एरिया कवर करने के लिए कैमरा खरीद रहे हैं, तो पैन-टिल्ट-जूम (PTZ) कैमरा खरीदें। PTZ कैमरा आसानी से कही भी घूम सकते हैं और जूम भी कर सकते हैं।

अगर आप किसी भी जगह से कैमरा की लाइव फीड देखना चाहते हैं, तो आपको IP कैमरा लेना चाहिए। इसमें इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलने के साथ ही आप ऐप पर लाइव फीड भी देख सकते हैं।

रिजॉल्यूशन: आप अपनी जरूरत के हिसाब से कैमरे का रिजॉल्यूशन भी चेक करें। क्योंकि आपको 720p, 1080p या 4K में से कौन सा कैमरा चाहिए, इस बात का भी ध्यान रखना होगा।

स्टोरेज: कैमरे के लोकल स्टोरेज या क्लाउड स्टोरेज को खरीदते समय ही चेक कर लें। हालांकि क्लाउड स्टोरेज महंगा हो सकता है, लेकिन इसे कहीं से भी एक्सेस किया जा सकता है।

नाइट विजन: अगर आपको रात में भी निगरानी की आवश्यकता है, तो आप नाइट विजन फीचर वाले कैमरे को भी चुन सकते हैं।

मोशन डिटेक्शन और अलर्ट: आप मोशन डिटेक्शन और अलर्ट वाला कैमरा भी चुन सकते हैं। इसका यह फायदा होता है कि आपको यह किसी भी हरकत की जानकारी तुरंत दे सकता है।

ब्रांड: जब भी आप CCTV कैमरा खरीदें, तो उसे ब्रांड वाला ही खरीदें। इसके पीछे की वजह यह है कि ब्रांड वाले कैमरे की क्वालिटी और सर्विस अच्छी होती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are going to install CCTV camera in your home or office, then pay special attention to these things
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X