लोकेशन शेयर करने के लिए नहीं हैं इंटरनेट कनेक्शन, तो घबराएं नहीं बस फॉलो करें ये ट्रिक
कई बार कई जगहों पर इंटरनेट नहीं चलता है, तो ऐसे में किसी को लोकेशन भेजते समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इंटरनेट ना होने की वजह से किसी को भी अपनी लोकेशन पर बुलाना हो या किसी के साथ अपनी लोकेशन शेयर करना हो, दोनों ही करना पॉसिबल नहीं होता है।
यह समस्या हमेशा सबसे ज्यादा पहाड़ी इलाकों या फिर किसी ऐसी जगह पर होती है, जहां नेटवर्क ठीक से काम नहीं करते हैं और आपका इंटरनेट कनेक्शन ठप हो जाता है। लेकिन अब से आपको इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। यहां हम आपको ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप बिना इंटरनेट के किसी को भी अपनी लोकेशन शेयर कर सकते हैं।

कैसे कर सकते हैं बिना इंटरनेट लोकेशन शेयर
अब आपको बिना इंटरनेट के लोकेशन शेयर करने में परेशानी का सामना नहीं करना होगा, बस हमारे द्वारा दी गई ट्रिक को फॉलो करने से आपकी लोकेशन झट से शेयर हो जाएगी।
- बिना इंटरनेट के लोकेशन शेयर करने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की आवश्यकता नहीं है, इसके लिए बस आपको अपने फोन में कंपास ओपन करना है।
- इसके नीचे आपको लैटिट्यूड और लॉन्गिट्यूड शो हो रहे हैं, तो उन पर लॉन्ग प्रेस करें।
- इसके बाद इसे कॉपी कर लें और जिसे आप अपनी लोकेशन भेजना चाहते हैं, उसके SMS सेक्शन पर जाएं।
- इसके बाद लोकेशन भेजने वाला मैसेज सेंड कर दें।
जिसको ये मैसेज रिसीव होगा, उसे भी ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए रिसीवर को आए हुए मैसेज को कॉपी करना है और Google Maps पर जाना है। इसके बाद मैसेज को पेस्ट करना है। जैसे ही सामने वाला व्यक्ति लोकेशन पर एंटर करेगा, उसे आपकी एकदम सटीक लोकेशन के बारे में पता चल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








