Google Pay पर करना चाहते हैं अपनी ट्रांजेक्शन हिस्ट्री डिलीट, तो करें इस आसान सी ट्रिक को फॉलो
Google Pay का यूज भारत में हजारों लोगों द्वारा किया जाता है। ऐसे में Google Pay अपने यूजर्स को कई ऐसे फीचर्स देता है, जो कि उनके एक्सपीरियंस को मजेदार बनाने में मदद करते हैं। अगर आप Google Pay का इस्तेमाल कर पेमेंट कर रहे हैं और आप नहीं चाहते हैं कि आपकी ट्राजेंक्शन हिस्ट्री किसी को दिखाई दे, तो आप इसे हटा सकते हैं।
इसके अलावा, आपको इसमें सभी Google Pay ट्रांजेक्शन डिटेल्स को हटाने का भी ऑप्शन मिलता है, जिससे आपके ऐप में पेमेंट की कोई भी डिटेल्स न रहे। लेकिन अगर आप नहीं जानते हैं कि इसे कैसे हटाया जाता है, तो आप इस आर्टिकल की मदद ले सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि आप कैसे कुछ स्टेप्स को फॉलो करके इन सभी ट्रांजेक्शन डिटेल्स को बड़ी आसानी से हटा सकते हैं।

Google Pay पर कैसे करे ट्रांजेक्शन हिस्ट्री डिलीट
- सबसे पहले अपने फोन पर Google Pay ऐप ओपन करें।
- ऐप के ऊपर राइट कॉर्नर में प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
- अब नीचे स्क्रॉल करें और सेटिंग्स पर टैप करें।
- यहां आपको प्राइवेसी और सिक्योरिटी ऑप्शन नजर आएगा, उस पर क्लिक करें।
- अब डेटा और पर्सलनाइजेशन ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Google अकाउंट लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल आपको ब्राउजर पर Google अकाउंट पेज पर ले जाता है।
- यहां आपको Google Pay से जुड़ी Google ई-मेल आईडी से साइन इन करना पड़ेगा।
- इसके बाद पेमेंट एड सब्सक्रिप्शन टैब पर जाएं।
- अब पेमेंट इनफॉर्मेशन सेक्शन में मैनेज एक्सपीरियंस पर टैप करें।
ऐसा करने के बाद आप पेमेंट ट्रांजेक्शन एंड एक्टिविटी सेक्शन के नीचे दी गई लिस्ट से अपने अनुसार ट्रांजेक्शन को हटा सकते हैं। किसी भी ट्रांजेक्शन को हटाने के लिए बस उसके आगे क्रॉस बटन पर क्लिक करें।


Click it and Unblock the Notifications