Home
How to

Apple Music से YouTube Music में ट्रांसफर करना चाहते हैं प्लेलिस्ट, तो इस आइडिया का लें सहारा

Apple Music के यूजर्स अब Apple के डेटा और प्राइवेसी पेज पर एक नई सुविधा का इस्तेमाल करके आसानी से अपनी प्लेलिस्ट को YouTube Music में ट्रांसफर कर सकते हैं।

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना है। आप आसानी से Apple Music से YouTube Music में गाने ट्रांसफर कर प्लेलिस्ट बना सकते हैं।

Apple Music से YouTube Music में ट्रांसफर कर प्लेलिस्ट बनाना होगा आसान

इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी आवश्यकता नहीं है। आप हमारे आर्टिकल में बताई गई प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से Apple Music से YouTube Music में गाने ट्रांसफर कर प्लेलिस्ट बना सकते हैं।

अपनी प्लेलिस्ट को Apple Music से YouTube Music में ट्रांसफर करें

  • इसके लिए सबसे पहले Apple के डेटा और प्राइवेसी पेज पर जाएं।
  • अब अपने Apple ID से लॉगिन करें।
  • अब 'Transfer A Copy Of Your Data' सिलेक्ट करें।
  • 'Transfer Playlist To YouTube Music' ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
  • इसके बाद YouTube Music Account पर साइन इन करें।
  • ट्रांसफर रिक्वेस्ट पूरी होने तक ऑन-स्क्रीन इंस्ट्रक्शन को फॉलो करें।
  • ट्रांसफर पूरा होने तक इंतजार करें (इस प्रोसेस के पूरा होने में मिनट से लेकर घंटा भर भी लग सकता है)।
  • ट्रांसफर प्रोसेस कम्प्लीट होने के बाद Apple से कन्फर्मेशन के लिए अपना E-mail चेक करें।
  • अब YouTube Music ओपन करें और अपनी ट्रांसफर की गई प्लेलिस्ट को सर्च करने के लिए लाइब्रेरी टैप पर जाएं।

इस प्रोसेस को फॉलो करने से आप देख सकेंगे कि आपकी प्लेलिस्ट Apple Music से YouTube Music में ट्रांसफर हो चुकी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple Music users can now easily transfer their playlists to YouTube Music using a new feature on Apple's Data and Privacy page. You can easily create a playlist by transferring songs from Apple Music to YouTube Music by following the process mentioned in our article.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X