Home
How to

फ्री में देखना चाहतें हैं कंटेंट, तो ये रही भारत की बेस्ट मूवी स्ट्रीमिंग साइट्स

अगर हम आपको बताएं कि ऐसे कई प्लेटफॉर्म हैं, जहां आप बिना एक भी पैसा दिए अपनी पसंद की मूवी देख सकते हैं। इसे जानकर आपको थोड़ी हैरानी जरूर हो रही होगी कि कैसे एक भी पैसा दिए अपनी पसंद की मूवी देखना संभंव है।

सबसे अच्छी बात यह है कि इनमें से कोई भी प्लेटफॉर्म किसी भी तरह से इलीगल नहीं है। इन प्लेटफॉर्म्स का एक और फायदा ये भी है कि आपको अपनी पसंद की फिल्में और शो देखने के लिए रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है। बेस्ट फ्री मूवी स्ट्रीमिंग साइट्स की हमारी ये लिस्ट देखें, जहां बिना रजिस्ट्रेशन के देखी जा सकेंगी मूवी।

फ्री में कंटेंट देखने के लिए ये रही भारत की बेस्ट मूवी स्ट्रीमिंग साइट

YouTube

YouTube दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला कंटेंट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म में से एक है। हालांकि, यह प्लेटफॉर्म सभी फिल्मों की गारंटी नहीं देता है, लेकिन इस प्लेटफॉर्म पर कई इंग्लिश, हिंदी और रीजनल मूवीज फ्री में उपलब्ध हैं। इस पर आपको कई वेब सीरीज भी फ्री में देखने को मिल जाएंगी। अगर आपको कोई खास मूवी देखनी है, तो आप YouTube लाइब्रेरी से खरीद या किराए पर भी ले सकते हैं।

Disney+Hotstar

Disney+Hotstar भारत में सबसे पॉपुलर OTT प्लेटफॉर्म में से एक माना जाता है। हालांकि इस प्लेटफॉर्म पर इंग्लिश कंटेंट के लिए पेमेंट करना पड़ता है और सब्सिक्रिप्शन की भी आवश्यकता होती है। लेकिन इस पर कई हिंदी फिल्में और शोज फ्री में देखे जा सकते हैं। टॉप सुपरहिट शो से लेकर कम बजट वाले कंटेंट तक इसके कुछ कंटेंट मुफ्त में देखे जा सकते हैं। बस आपको इस पर फ्री में मूवी देखते समय विज्ञापनों को झेलना पड़ता है।

Jio Cinema

Jio Cinema किसी परिचय का मोहताज नहीं है। लेटेस्ट OTT प्लेटफॉर्म ने दुनिया पर अपना दबदबा कायम कर लिया है। क्योंकि इस पर कई सारे कंटेंट फ्री में देखने को मिल जाते हैं। हालांकि इस पर कंटेंट का सब्सक्रिप्शन लेना भी ज्यादा महंगा नहीं है। इसलिए इस प्लेटफॉर्म को ज्यादा पसंद किया जाता है। इस पर फ्री में लाइव स्पोर्ट भी देखा जा सकता है।

Zee5

Zee5 एक और लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म है, जो कि ऐप के साथ-साथ वेबसाइट पर भी कुछ फिल्में फ्री में दिखाता है। अगर आप इस पर फ्री में कंटेंट देखते हैं, तो आपको इस पर विज्ञापन की मार झेलनी होगी। लेकिन फ्री में कंटेंट देखने का लाभ जरूर मिल सकता है। इस पर फ्री में मूवी देखने के लिए आपको कोई रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है। अगर आपके पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है, तो आप इस पर टाइमपास कर सकते हैं।

Sony LIV

Sony LIV भी एक भारतीय OTT स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, जो कि पेमेंट के साथ-साथ फ्री कंटेंट देखने की भी सुविधा देता है। यह एक दिलचस्प प्लेटफॉर्म है, जो कि आपको हिंदी, इंग्लिश और रीजनल शो एवं मूवी प्रदान करता है। वहीं इस पर कुछ हिंदी कंटेंट आपको बिल्कुल मुफ्त में देखने को मिलते हैं। ये भी आपके लिए फ्री कंटेंट देखने के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
If we tell you that there are many platforms where you can watch your favorite movie without paying a single penny. Check out our list of the best free movie streaming sites where movies can be watched without registration.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X