Home
How to

फोन पर बात करते समय बार-बार ड्रॉप हो रहा है कॉल, तो इन टिप्स के साथ करें अपनी समस्या को हल

वर्तमान में हर कोई स्मार्टफोन का इस्तेमाल करता है, तो इसमें समस्याएं आना आम बात है। कई बार आपके साथ ऐसा हुआ होगा कि फोन पर बात करते-करते अचानक से आपका कॉल कट जाता है। ऐसे में आप दोबारा से कॉल लगाते हैं और कुछ देर के बाद जाकर आपकी सामने वाले से बात हो पाती है।

अगर आप नहीं जानते हैं तो हम आपको बता देते हैं कि बार-बार कॉल कटने की समस्या को कॉल ड्रॉप कहा जाता है। वैसे तो हम इस समस्या को कमजोर सिग्नल का नाम भी दे देते हैं, लेकिन कमजोर सिग्नल के साथ कई और अन्य कारण भी हो सकते हैं।

फोन पर बात करते समय बार-बार ड्रॉप हो रहा है कॉल, जाने वजह

चलिए जानते हैं कि Call Drop के पीछे क्या कारण होते हैं और उन्हें कैसे सुधारा जा सकता है।

कनेक्टिविटी को चेक करें: अगर फोन पर बात करते समय अचानक से आपका फोन कट गया है, तो इसके पीछे कमजोर कनेक्टिविटी भी बड़ा कारण हो सकती है। अगर आप किसी ऐसे एरिया में रहते हैं, जहां पर नेटवर्क की संख्या कम है तो आपका कॉल ड्रॉप हो सकता है।

अगर आप भी इस तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं तो सबसे पहले आप अपने फोन में दिए गए टावरों की संख्या को चेक करें। अगर टावर की संख्या कम है, तो एक बार फोन की सेटिंग में जाकर मोबाइल नेटवर्क चेक करें।

नेटवर्क को चेंज करें: Call Drop की समस्या बढ़ने पर आप किसी दूसरी कंपनी की सिम में भी शिफ्ट कर सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि किसी कंपनी की नेटवर्क रेंज उस एरिया में काफी सीमित होती है। ऐसे में शायद अन्य कंपनी के नेटवर्क पर जाने से कॉल ड्रॉप की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।

फोन को करें रिस्टार्ट: फोन में कॉल कट होने पर फोन को एक बार रिस्टार्ट करके जरूर देखें। कई बार ऐसा होता है कि हम लंबे समय से फोन का इस्तेमाल कर रहे होते हैं। ऐसे में फोन में अचानक नेटवर्क की समस्या आ जाती है। इसलिए फोन को एक बार रिस्टार्ट जरूर कर लें। वहीं फोन को रिस्टार्ट करने से पहले एक बार फोन का ट्रेश भी साफ कर लें।

फोन को अपडेट करें: फोन में कॉल ड्रॉप की समस्या आने पर एक बार फोन को अपडेट कर लें। कई बार देखा गया है कि फोन को अपडेट करने के बाद कॉल कट होने की समस्या दूर हो जाती है।

Wi-Fi कॉलिंग को बंद करें: अगर आपके फोन में Wi-Fi कॉलिंग का फीचर ऑन है, तो इसे बंद कर देना चाहिए। कई बार Wi-Fi कॉलिंग फीचर के ऑन होने से कॉल ड्रॉप की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए Wi-Fi कॉलिंग फीचर को बंद करने के बाद एक बार फोन को रिस्टार्ट करें और फिर चेक करें कि कॉल ड्रॉप होता है या नहीं।

सॉफ्टवेयर अपडेट करें: अगर आपके फोन के नेटवर्क सही है और फिर भी Call Drop हो रहा है, तो फिर आपके फोन के सॉफ्टवेयर में कोई दिक्कत हो सकती है। ऐसा फोन में कोई नया अपडेट लाने के बाद होता है। इस तरह की परेशानी होने पर आप फोन में पुराने वर्जन का सॉफ्टवेयर फिर से इंस्टॉल कर सकते हैं। लेकिन ऐसा करने के लिए आपको फोन की फैक्ट्री को रिसेट करना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
If your call is getting dropped repeatedly while talking on the phone, then solve your problem with these tips
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X