india vs new zealand लाइव स्ट्रीमिंग: मुफ्त में अमेज़न प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन कैसे पाएं

भारत बनाम न्यूजीलैंड का पहला टी20 मैच आज होना है। यह मैच न्यूजीलैंड के वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम में खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा की एब्सेंट में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि केन विलियमसन कीवी टीम की कप्तानी करेंगे। कहा जा रहा है कि भारत बनाम न्यूजीलैंड T20 series अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। आइए भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग, प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन प्लान, मैच शेड्यूल और अन्य डिटेल्स के बारे में जानते हैं।
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच भारत में लाइव कैसे देखें
भारत में क्रिकेट फैंस भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर लाइव देख सकते हैं। क्योंकि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेज़ॅन प्राइम के साथ शामिल है, इसलिए यूजर को मैच देखने के लिए इसकी मेंबरशिप लेने की जरुरत है। लाइव स्ट्रीमिंग अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु कमेंट्री में कवर की जाएगी।
india vs new zealand लाइव स्ट्रीमिंग: मुफ्त में अमेज़न प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन कैसे पाएं
Airtel prepaid recharge
एयरटेल प्रीपेड या पोस्टपेड कनेक्शन रखने वाले क्रिकेट फैंस को इन प्लान के साथ फ्री अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन मिल सकता है। चलिए जानते हैं।
699 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान
699 रुपये का एयरटेल प्रीपेड रिचार्ज प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, इसमें आप को अमेज़न प्राइम फ्री में मिल जाता है। बाकी बेनिफिट्स में रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग शामिल है।
999 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान
999 रुपये के इस प्लान में आप को कुल 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ अमेज़न प्राइम का सब्सक्रिप्शन मिल जाता है। इसके अलावा, यूजर्स को इस प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोजाना 2.5GB इंटरनेट डेटा भी मिलता है।

एयरटेल पोस्टपेड रिचार्ज
499 रुपये और उससे अधिक के एयरटेल पोस्टपेड कनेक्शन वाले यूजर्स को कॉम्प्लिमेंट्री अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन मिलता हैं। ये सभी प्लान अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल के साथ आते हैं। इसके अलावा, इन प्लान में एक Disney+ Hotstar मोबाइल पैक भी शामिल है।
VI पोस्टपेड रिचार्ज
501 रुपये का Vi पोस्टपेड रिचार्ज प्लान
501 रुपये का पोस्टपेड प्लान अमेज़न प्राइम को 6 महीने की फ्री मेम्बरशिप, कुल इंटरनेट डेटा का 90GB, अनलिमिटेड कॉलिंग देता है। यह प्लान सभी बेनिफिट के साथ 1 साल का फ्री डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल पैक भी देती है।
701 और 1,101 रुपये का Vi पोस्टपेड रिचार्ज प्लान
Vi यूजर 701 रुपये के मंथली पोस्टपेड प्लान का ऑप्शन चुन रहे हैं, वे 6 महीने के लिए अमेज़न प्राइम का सब्सक्रिप्शन भी पा सकते हैं। वहीं 1,101 रुपये का Vi पोस्टपेड रिचार्ज प्लान अनलिमिटेड डेटा के साथ 6 महीने की अमेज़न प्राइम मेम्बरशिप के साथ कॉलिंग भी कर सकते है। यह Amazon Prime और Disney Plus Hotstar के टॉप पर 12 महीने की Sony LIV प्रीमियम मेम्बरशिप भी जोड़ता है।
Jio Fiber ब्रॉडबैंड प्लान
जिन यूजर के पास Jio Fiber ब्रॉडबैंड कनेक्शन है, वे 999 रुपये और उससे अधिक के प्लान का ऑप्शन ले सकते हैं, ताकि वे फ्री में Amazon Prime सब्सक्रिप्शन पा सकें। जबकि 999 रुपये का प्लान 150Mbps की अनलिमिटेड इंटरनेट स्पीड देता है, यह अन्य OTT ऐप्स जैसे Disney+ Hotstar, Sony LIV, Voot, Zee5, और कई अन्य के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। सभी ब्रॉडबैंड प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








