Induction चूल्हा इस्तेमाल करते वक्त बरतें सावधानी, नहीं तो पड़ सकते हैं लेने के देने
LPG की कीमतें देश में आसमान छू रही हैं। कई जगह सिलेंडर की कीमत 3000-3500 तक पहुंच चुकी है। ऐसे में इंडक्शन चूल्हा एक विकल्प है। एलपीजी की वजह से मची अफरा-तफरी के कारण लोग इंडक्शन की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में अगर आपने भी इंडक्शन खरीद लिया है तो इसे इस्तेमाल करते वक्त कुछ सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है।
अगर इंडक्शन चूल्हे का इस्तेमाल करते समय कुछ जरूरी सावधानियां नहीं बरती गईं, तो यह जोखिम भरा साबित हो सकता है। हम कुछ ऐसी चीजें बताने वाले हैं, जो आपको जरूर ध्यान में रखनी चाहिए।

1. गलत बर्तन का इस्तेमाल न करें
इंडक्शन चूल्हे पर केवल इंडक्शन-फ्रेंडली बर्तन ही काम करते हैं। एल्यूमिनियम, तांबे या कांच के बर्तन कई बार ठीक से काम नहीं करते और मशीन पर दबाव डाल सकते हैं। इसलिए हमेशा स्टील या आयरन बेस वाले बर्तन ही इस्तेमाल करें।
2. पानी या गीले हाथ से न छुएं
इंडक्शन एक इलेक्ट्रिक उपकरण है। ऐसे में अगर आप गीले हाथों से इसे छूते हैं, तो करंट लगने का खतरा बढ़ सकता है। हमेशा सूखे हाथों से ही इसका इस्तेमाल करें।
3. सही बिजली कनेक्शन जरूरी
इंडक्शन को चलाने के लिए स्थिर और सुरक्षित बिजली कनेक्शन होना जरूरी है। खराब वायरिंग या ढीले प्लग से शॉर्ट सर्किट या स्पार्किंग हो सकती है।
4. बच्चों से दूर रखें
इंडक्शन की सतह गर्म हो सकती है और छोटे बच्चे अनजाने में इसे छू सकते हैं। इसलिए इसे बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
5. खाली बर्तन न रखें
कई लोग इंडक्शन पर खाली बर्तन रखकर उसे ऑन कर देते हैं। ऐसा करने से ओवरहीटिंग हो सकती है और उपकरण खराब भी हो सकता है।
6. वेंटिलेशन का रखें ध्यान
इंडक्शन कुकटॉप के नीचे वेंटिलेशन सिस्टम होता है। इसे दीवार से बहुत सटाकर रखने से हीट बाहर नहीं निकल पाती और मशीन खराब हो सकती है।
7. साफ-सफाई जरूरी
खाना गिरने या तेल जमा होने से इंडक्शन की सतह खराब हो सकती है। इसलिए हर इस्तेमाल के बाद नरम कपड़े से साफ करना जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications








