Instagram अकाउंट कैसे डिलीट करें? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
डिजिटल दौर में Instagram सिर्फ एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि युवाओं से लेकर ब्रांड्स तक की पहचान का प्रमुख जरिया बन चुका है। लेकिन कई बार यूजर्स किसी निजी कारण, डेटा प्राइवेसी, मेंटल हेल्थ या सोशल मीडिया से ब्रेक लेने के चलते इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने का फैसला लेते हैं।
अगर आप भी Instagram से दूरी बनाना चाहते हैं और अपना अकाउंट हमेशा के लिए हटाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Instagram account permanently delete करने का सही और सेफ तरीका क्या है।

फॉलो करें ये स्टेप
- सबसे पहले इंस्टाग्राम ओपन करें और प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
- इसके बाद राइट साइड में टॉप पर थ्री लाइन पर क्लिक करें।
- सर्च बॉक्स में Deactivation या Delete सर्च करें और उस पर क्लिक करें।
- अब यहां Facebook और Instagram अकाउंट की डिटेल आएगी। जिसे डिलीट या डिएक्टिवेट करना है, उस पर क्लिक करें।
- यहां आपको Deactivate और Delete Account के ऑप्शन मिलेंगे।
- आप यहां पासवर्ड डालकर अकाउंट डिएक्टिवेट या डिलीट कर सकते हैं।
ध्यान रखें अगर आप अकाउंट डिलीट करते हैं तो वह permanently delete हो जाएगा, लेकिन डिएक्टिवेट करने पर आप फिर से लॉग इन करके उसे एक्टिवेट कर सकते हैं। डिलीट करने पर आपका सारा डेटा जैसे फोटोज, वीडियो, मैसेज और फॉलोअर्स हमेशा के लिए हट जाएगा और उसे रिकवर नहीं किया जा सकेगा। इसलिए यह फैसला सोच-समझकर लें। अगर आप सिर्फ कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं, तो बेहतर विकल्प अकाउंट डिएक्टिवेट करना होगा।
अगर आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट कर देते हैं तो वह हमेशा के लिए इस प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाता है। इसके बाद कोई ऐसा तरीका नहीं है कि आप अकाउंट को रिकवर कर लें। लेकिन डिएक्टिवेशन इससे बिल्कुल अलग है। इसमें अकाउंट को निश्चित समय के लिए डिसेबल कर दिया जाता है। यूजर्स को इसमें फिर से प्लेटफॉर्म पर वापसी करने का मौका मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








