Home
How to

सस्पेंड हो गया है Instagram Account? इस आसान तरीके से करें रिकवर

कई बार ऐसा होता है कि हमारा Instagram Account सस्पेंड हो जाता है। लेकिन हमें इस बात का पता नहीं चलता है कि आखिर हमारे अकाउंट के सस्पेंड होने के पीछे क्या वजह है? साथ ही यह भी समझना मुश्किल होता है कि अब इसे रिकवर कैसे किया जाए।

वैसे तो इंस्टाग्राम पर अकाउंट सस्पेंड हो जाने पर उसे रिकवर करने के लिए हमें Instagram से अपील करनी होता है और ये ऑप्शन हमें ऐप पर ही शो होता है। आज के अपने आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि अपना अकाउंट सस्पेंड हो जाने पर उसे कितने दिन में रिकवर किया जा सकेगा। साथ ही इसे रिकवर करने का तरीका भी बताएंगे। जानने के लिए आगे पढ़े...।

Instagram Account सस्पेंड होने पर इस ट्रिक से करें रिकवर

कैसे करें Instagram Account सस्पेंड होने पर रिकवर?

आपके अकाउंट के सस्पेंड हो जाने पर आपकी स्क्रीन पर एक वेरिफिकेशन प्रोसेस आता है। इस प्रोसेस में आगे बढ़ने के लिए यूजर्स को अपना ID प्रूफ और फोटो देना होता है। इसके साथ ही जिस नंबर से आपका अकाउंट लिंक है, उस नंबर को पेस्ट करना होता है। इसके बाद आपके नंबर पर OTP आता है। ओटीपी डालने के बाद आप डन पर क्लिक कर दें।

इसके बाद आपके पास एक मेल आएगा, जिसमें आपको एक फॉर्म मिलेगा। अगर आपके पास मेल नहीं आता है, तो आप खुद भी उस मेल को फिल कर सकते हैं। अपने अकाउंट को वापस से रिकवर करने के लिए आपको Instagram से 180 दिनों के अंदर अपील करनी होगा। अपील करने के लिए आपको इस स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

अकाउंट को रिकवर करने के लिए अपील कैसे करें?

  • अपील के लिए सबसे पहले Instagram के हेल्प सेंटर पर जाएं।
  • इसके बाद 'My Account Suspended' पर क्लिक करें। ध्यान दें- यहां एक फॉर्म लिंक ओपन होगा, इसे अच्छे से पढ़ने के बाद ही फिल करें।
  • फॉर्म में सबसे पहले आपको यूजरनेम देना होगा। इसके बाद उस रीजन को बताना होगा, जिसकी वजह से आपके अकाउंट को सस्पेंड किया गया है।
  • फॉर्म को ठीक तरह से भरने के बाद ही आपका अकाउंट रिकवर होगा। साथ ही आपको यह भी साबित करना होगा कि आपने Instagram की सभी टर्म एंड कंडीशन का पालन किया है।
  • अपील सबमिट होने के बाद आपको इंस्टाग्राम के रिप्लाई का इंतजार करना होगा।

Instagram से करें ठीक

अगर आपको लगता है कि आपका अकाउंट गलती से सस्पेंड हुआ है, तो आप इसे ऐप के जरिए भी ठीक करा सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालना होगा और स्क्रीन पर नजर आ रहे दिशा-निर्देशों का पालन करना है। ऐसा करने से भी आपका अकाउंट और कंप्लेंट रिव्यू की जा सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
In today's article, we will tell you in how many days it will be possible to recover your Instagram account after it is suspended. We will also tell you the method to recover it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X