ऐसे बढ़ाएं Instagram followers, बस करना होगा ये आसान काम
Facebook के स्वामित्व वाला इंस्टाग्राम अपने नए-नए फीचर्स के कारण यूजर्स के बीच लोकप्रियता हासिल चुका है। वर्तमान में इंस्टाग्राम पर स्नैपचैट और ट्विटर से लगभग दो-गुना ज्यादा एक्टिव फॉलोवर्स हैं। अगर आप भी Instagram पर फेमस इनफ्लुएंसर बनना चाहते हैं, और अपने फॉलोवर्स को बढ़ाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है।
दरअसल आज हम इस आर्टिकल में हम कुछ आसान टिप्स बताएंगे। जिसे फॉलो कर आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स को बढ़ा सकते हैं। तो चलिए आगे डिटेल्स जानते हैं।

इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें- लोग इंस्टाग्राम को कितना पसंद करते हैं, इसका अंदाजा आप इसके एक्टिव यूजर्स से लगा सकते हैं। भारत में इसके लगभग 516.92 मिलियन एक्टिव यूजर्स हैं।
प्रोफाइल में ओरिजिनल फोटो लगाएं- अगर आप इंस्टाग्राम पर ज्यादा फॉलोवर्स चाहते हैं, तो आपको अपनी प्रोफाइल में ओरिजिनल फोटो लगानी होगी। ओरिजिनल फोटो नहीं लगाने से इंस्टाग्राम यूजर्स इसे फर्जी अकाउंट मानते हैं। इसलिए हमेशा ओरिजिनल फोटो ही लगाएं।

Hashtags का ध्यान दें- अपने पोस्ट में सही हैशटैग दें, जो बदले में आपको दुनिया भर में अधिक लोगों तक पहुंचने में मदद करता है। अपने खुद के हैशटैग का उपयोग करने के अलावा, हमेशा लोकप्रिय या ट्रेंडिंग हैशटैग का उपयोग करें। हालाँकि,बहुत अधिक हैशटैग का उपयोग करने से भी बचना चाहिए।
सर्च फ्रेंडली यूजरनेम रखें- इसके अलावा आपको अपना यूजर नेम फ्रेंडली रखनी चाहिए। जिससे यूजर्स आसानी से सर्च कर सकें। इसके साथ ही यूजनेम ज्यादा से ज्यादा 30 कैरेक्टर का ही हो।
बिजनेस अकाउंट में स्विच करें- इसके साथ ही यूजर्स को इंस्टाग्राम पर बिजनेस अकाउंट में स्विच करने का भी ऑप्शन मिलता है। जिसमें रीच सामान्य अकाउंट से कहीं अधिक होती है। अगर आप ज्यादा फॉलोवर्स चाहते हैं, तो आपको अपने अकाउंट को बिजनेस अकाउंट में स्विच कर लेना चाहिए।
अट्रैक्टिव कैप्शन- इसके अलावा यूजर्स को अपने प्रोफाइल पर लाने के लिए कंटेंट के साथ ही आपको कैप्शन भी अट्रैक्टिव देना चाहिए। जिससे यूजर्स आपकी अकाउंट को फॉलो करें।
कंटेंट क्वालिटी- सबसे अहम बात आपका कंटेंट, यह जितना शानदार होगा, उसकी रीच उतनी ही ज्यादा होगी। ऐसे में आपको कंटेंट को कुछ हटके तैयार करना चाहिए। इन सभी बातों का ध्यान देकर आप अपने इंस्टाग्राम पर यूजर्स और फॉलोवर्स को बढ़ा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








