Instagram Chat में कैसे भेजे Special Effects वाले मैसेज; जानिए ये कमाल की ट्रिक
Instagram Tips: सोशल मीडिया आज के समय में हर किसी के लिए अहम जरूरत हो गया है, क्योंकि वे अपना ज्यादातर समय इंस्टाग्राम को स्क्रोल करने या रील्स देखने में बिताते हैं। ऐसे में अगर आप अपने एक्सपीरियंस को और ज्यादा खास बनाना चाहते हैं तो हम एक खास इस्टाग्राम ट्रिक लाए है, जो आपके काम आ सकती है।
जैसे कि हम जानते हैं कि आज के डिजिटल युग में कम्युनिकेशन बातों तक सीमित नहीं है, लोग मैसेज में इमोजी, GIF, और अब स्पेशल इफेक्ट्स मैसेज के जरिए भी अपनी बातें कहते हैं। ऐसे में ये सब मिलकर चैटिंग को और भी मजेदार और इमोशनल बना रहे हैं।

Special Effects Message फीचर
खासतौर पर Instagram जैसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जहां यूथ अपने दोस्तों, फैमिली या पार्टनर से चैट करते हैं, वहां एक सिंपल मैसेज को अगर स्पेशल टच मिल जाए तो बात का असर ही अलग होता है। हम Special Effects Message बात कर रहे हैं, जिसके इस्तेमाल के बारे में हम यहां जानेंगे।
Instagram ने अपने Direct Message फीचर में एक शानदार Special Effects Message ऑप्शन जोड़ा है। इस फीचर की मदद से आप अपने टेक्स्ट को हार्ट्स, फायरवर्क्स, कन्फेटी या फ्लाइंग हार्ट्स जैसे विज़ुअल इफेक्ट्स के साथ भेज सकते हैं। इससे न केवल मैसेज डेलीवर होता है, बल्कि सामने वाला उसे एक खास एक्सपीरियंस की तरह महसूस करता है।
कैसे भेजें स्पेशल इफेक्ट्स मैसेज?
- सबसे पहले Instagram ऐप खोलें
- अब उस व्यक्ति की चैट खोलें जिसे आप स्पेशल इफेक्ट के साथ मैसेज भेजना चाहते हैं।
- फिर टेक्स्ट बॉक्स में अपना मैसेज टाइप करें।
- मैसेज टाइप करने के बाद, सेंड बटन (एरो) को थोड़ी देर दबाकर रखें।
- आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- इसमें कई स्पेशल इफेक्ट्स जैसे कि हार्ट्स, फायरवर्क्स, पार्टी कन्फेटी दिखाई देंगे।
- इसके बाद अपनी पसंद का इफेक्ट चुनें और सेंड करें।
जैसे ही सामने वाला मैसेज खोलेगा, उस इफेक्ट के साथ पूरा स्क्रीन एनिमेट होगा। मान लीजिए आपने 'I Miss You' को फ्लाइंग हार्ट्स के साथ भेजा, तो रिसीवर के फोन पर वो मैसेज हार्ट्स के साथ एनिमेट होकर खुलेगा।
क्यों है ये फीचर खास?
इस फीचर का इस्तेमाल सिर्फ रोमांटिक मैसेज में नहीं, बल्कि दोस्ती, बर्थडे विश, या किसी को मोटिवेट करने वाले मैसेज में भी किया जा सकता है। इमोशनल टच देने के लिए ये छोटा सा विजुअल जेस्चर बहुत बड़ा असर छोड़ता है।
तो अगली बार जब आप किसी को कुछ खास कहना चाहें, सिर्फ शब्दों पर मत रुकिए, Instagram का स्पेशल इफेक्ट फीचर आजमाइए और चैट को यादगार बना दीजिए।


Click it and Unblock the Notifications








