Instagram के नए AI फीचर से बदल जाएंगे कपड़े और वीडियो का बैकग्राउंड, जानें कैसे करेगा टूल काम?
Instagram लगातार नए अपडेट्स जारी कर रहा है। अब कंपनी के एक नए Artificial Intelligence (AI) फीचर पर काम कर रही है, जो कि यूजर्स को उनके वीडियो को नए अंदाज में पेश करने में मदद करेगा। यह एक AI-पावर्ड वीडियो एडिटिंग टूल है, जो कि Meta के मूवी जेन एआई पर बेस्ड होगा।
इस फीचर के इंस्टाग्राम में आने के बाद कंटेंट क्रिएटर्स अपनी वीडियो में कई तरह के बदलाव कर सकेंगे और ये चेंजेस AI की मदद से संभव होंगे। यानी की यह एक तरह का एडिटिंग वीडियो टूल होगा। इस फीचर के अगले साल यानी 2025 में रिलीज होने की उम्मीद है। आइए इस फीचर के बारे में और अधिक समझते हैं।

Instagram के AI वीडियो एडिटिंग टूल के फायदे
कंपनी के चीफ एडम मोसेर ने इस फीचर की झलक को पेश किया है। इस फीचर की मदद से यूजर को टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर वीडियो में अपने कपड़े और बैकग्राउंड को बदलना आसान होगा। साथ ही क्रिएटर्स अपनी मनपसंद की ज्वैलरी भी पहन सकेंगे। इसके लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी, बस टेक्स्ट लिखकर कमांड देने भर से ही फीचर अपने आप वीडियो को एडिट कर उनके बैकग्राउंड और कपड़े बदल देगा।
कैसे करेगा नया फीचर काम ?
यह नया AI फीचर मूवी जेन के एक्यूरेट वीडियो एडिटिंग फीचर पर बेस्ड होगा। यह फीचर विडियो में लोकलाइज्ड चेंजेस करने में सक्षम होगा, जैसे वीडियो में बैकग्राउंड बदलना, कपड़े बदलना, कंटेंट को जोड़ना, हटाना और बदलना आदि। इस फीचर की खास बात यह है कि ये वीडियो के ऑरिजनल कंटेंट को सुरक्षित रखते हुए केवल पिकसल्स पर ही काम करता है।
यूजर्स का इस फीचर पर रिएक्शन
कुछ यूजर्स इस फीचर के बारे में जानकर उत्साहित हैं, तो कुछ यूजर्स इस पर सवाल भी उठा रहे हैं। मोसेरी के वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि यह फीचर लोगों को फेक चीजें और फेक रिएलिटी बनाने में मदद करेगा।
वहीं, एक और यूजर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि किसी को पेरिस के AI बैकड्रॉप देखने में क्या मजा आएगा। यह ब्लूस्क्रीन की तरह एक धोखा है।


Click it and Unblock the Notifications








