Instagram के नए फीचर से प्रोफाइल शेयर करना हुआ और भी आसान, जानें कैसे करें यूज?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram वर्तमान में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होना वाला प्लेटफॉर्म बन गया है। ये प्लेटफॉर्म कमाई करने से लेकर टाइमपास का एक अच्छा जरिया है। इसी बीच यह प्लेटफॉर्म अपनी लोकप्रियता बरकरार रखने के लिए अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता है, ताकि यूजर्स को ट्रेंडिंग चीजों से कनेक्ट किया जा सके।
अब Instagram अपने यूजर्स के लिए एक नया कस्टमाइजेशन फीचर Profile Card लेकर आया है। इस फीचर्स की मदद से अब क्रिएटर्स और इंस्टाग्राम यूजर्स को दो साइड वाला Profile Card अन्य लोगों के साथ शेयर करने का ऑप्शन मिलेगा। कहने का मतलब यह है कि इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने प्रोफाइल के लिए एक डिजीटल बिजनेस कार्ड दे सकेंगे। आइए जानते हैं कि क्या है ये Instagram Profile Card फीचर और कैसे इसका यूज किया जा सकता है।

क्या है Profile Card फीचर
इस नए फीचर की बात करें तो यह एक टू साइड प्रोफाइल कार्ड है, जिसमें एक तरफ यूजर की प्रोफाइल फोटो, बायो और कैटेगिरी (पर्सनल, क्रिएटर और बिजनेस) जैसी पर्सनल इन्फार्मेशन नजर आएगी। दूसरी तरफ इसमें यूजर्स को एक QR कोड मिलेगा, जो लोगों को अपने डिवाइस से स्कैन करके प्रोफाइल तक जल्दी पहुंचने और फॉलो करने की सुविधा देगा।
कैसे यूज करें Profile Card फीचर
प्रोफाइल कार्ड का यूज या कस्टमाइज करने के लिए आपको सबसे पहले अपनी Instagram की प्रोफाइल में जाना होगा।
आपको यहां एक नया ऑप्शन 'Share Your Profile Card' नजर आएगा, उस पर क्लिक करें।
इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका प्रोफाइल कार्ड ओपन हो जाएगा।
इसके बाद थ्री डॉट पर क्लिक करके इसे कस्टमाइज भी किया जा सकता है।
यहां आपको QR कोड का बैकग्राउंड चेंज करने का भी ऑप्शन मिलेगा।
इस प्रोसेस के बाद आसानी से आप अपने Profile Card को कहीं भी शेयर कर सकते हैं।
बिजनेस करने वालों के लिए हो सकता है यूजफुल
यह नया फीचर नॉर्मल और बड़े क्रिएटर्स को पसंद आने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए है कि यह फीचर काफी अलग तरीके से लोगों को आपके साथ जोड़ने में मदद करता है। बिजनेस करने वालों के लिए तो यह फीचर और भी काम का साबित होने वाला है। स्कैन-एंड फॉल इंटरेक्शन लोगों के साथ जुड़ने का एडवांस और आसान तरीका प्रदान करता है।


Click it and Unblock the Notifications








