कमाल की ट्रिक! WhatsApp पर भी देख सकेंगे अपनी फेवरेट Instagram Reels
WhatsApp Unique Tricks: WhatsApp का इस्तेमाल दुनिया भर में करोड़ों लोग करते हैं। ऐसे में अपने यूजर्स को बेस्ट एक्सपीरियंस देने के लिए लगातार काम करता रहता है। हालांकि, बहुत से ऐसे फीचर्स और ट्रिक्स हैं, जिनसे हम अनजान रहते हैं, लेकिन वो बहुत कमाल के होते हैं।
यहां हम आपके लिए ऐसी ट्रिक लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप अपने वॉट्सऐप पर ही इंस्टाग्राम की रील्स देख सकेंगे। इसके लिए आपको बस बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

कैसे देख सकते हैं Reels?
इस ट्रिक का यूज करने के लिए आपको Meta AI की मदद लेनी होगी। आप WhatsApp या Web पर इसको देख सकते हैं।
- सबसे पहले वाट्सऐप को ओपन करें।
- इसके बाद राइट साइड में दिख रहे Meta AI पर क्लिक करें।
- अब आप इससे चैट कर सकते हैं।
- Instagram Reels देखने के लिए आपको चैट में Show me reels of 'Name' टाइप करना होगा।
- एंटर करने के बाद आपको उस प्रोफाइल की सारी रील्स लाइन से दिख जाएंगी।
क्या है Meta AI?
मेटा एआई कलेक्शन्स को एआई है जिसे मेटा ने अपने कस्टमर्स के लिए तैयार किया है। यहां हम इसके कुछ फीचर्स के बारे में जानेंगे।
- मेटा अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में Meta AI का सपोर्ट देता है।
- ये फीचर WhatsApp, Instagram, Facebook Messenger ऐप्स के साथ web पर भी उपलब्ध है।
- Meta AI आपके सवालों के जवाब देने के लिए मशीन लर्निंग एल्गोरिद्म का यूज करता है।
- अपने यूजर के बिहेवियर को अडैप्ट करके उनके हिसाब से रिजल्ट दिखाता है, ताकि यूजर को बेस्ट एक्सपीरियंस मिल सके।
- ये आपकी सहूलियत के हिसाब से इमेज जनरेट कर सकता है।
- किसी भी इमेज को एनालाइज करके इसकी सारी डिटेल निकाल सकता है।
- इसकी मदद से आप इमेज को एडिट कर सकते हैं, यानी ये इमेज में ऑब्जेक्ट को जोड़ सकता है या उसे रिमूव भी कर सकता है।
- इसके अलावा ये आपके लिए कैप्शन भी जनरेट कर सकता है।
इस ट्रिक के जरिए आप कभी भी और कहीं भी अपने वॉट्सऐप पर अपने फेवरेट कंटेंट क्रिएटर की रील्स देख सकेंगें।


Click it and Unblock the Notifications








