Instagram Live Location Sharing Feature: अब दोस्तों के साथ रहे कनेक्टेड, जानें यूज करने का तरीका
Instagram में यूजर्स को एक ही जगह पर सभी सुविधाएं देने के लिए इसमें लगातार नए अपडेट पेश हो रहे हैं। अब इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने एक और नया फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से आप अपने दोस्तों के साथ लाइव लोकेशन शेयर कर सकते हैं।
अभी तक हमें इस सुविधा का लाभ WhatsApp पर मिल रहा था, लेकिन अब से यूजर्स को इंस्टाग्राम पर भी लाइव लोकेशन शेयर करने का ऑप्शन मिलेगा। यानी की यूजर्स WhatsApp की तरह ही Instagram पर अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ लाइव लोकेशन शेयर कर सकेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं।

कैसे करेगा Instagram का नया फीचर काम?
इंस्टाग्राम के इस नए फीचर को डायरेक्ट मैसेज से जोड़ा गया है, जो कि स्टीकर पैक के साथ उपलब्ध है। यूजर्स लाइव लोकेशन को स्टीकर और निकनेम के साथ शेयर कर सकेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, Instagram यूजर्स लाइव लोकेशन को अधिकतम 1 घंटे के लिए शेयर करने में सक्षम होंगे।
इस फीचर का लाभ उन यूजर्स को अधिक होगा, जो कि किसी खास जगह पर अपने दोस्तों को बुलाना चाहते हैं और पार्टीज करना चाहते हैं। इंस्टाग्राम का नया अपडेट यूजर्स को रियल टाइम लाइव लोकेशन करने की सुविधा देता है।
कैसे कर सकेंगे लाइव लोकेशन फीचर का यूज?
अगर आप भी इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों को लाइव लोकेशन शेयर करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले अपने Instagram ऐप को अपडेट करें।
- अब ऐप में डायरेक्ट मैसेज के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां आपको कई सारे स्टीकर दिखाई देंगे।
- इनमें से Location वाले स्टीकर को सिलेक्ट करें।
- यहां से आप लोकेशन को एक्सेस दे सकते हैं और इसे निकनेम या स्टीकर के साथ शेयर कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








