Home
How to

इन टिप्स को फॉलो कर आप भी Instagram से कर सकते हैं मोटी कमाई, यहां जानें सबकुछ

How To Earn Money Instagram:अगर आप भी Instagram चलाते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब आप इस पर केवल Reels देख ही नहीं सकते हैं, बल्कि इससे मोटी कमाई भी कर सकते हैं, जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा।

आप सोचेंगे कैसे? तो आज हम आपको Instagram से कैसे पैसे कमा (instagram se paise kaise kamaye) सकते हैं , इसकी जानकारी देने जा रहे हैं। जिसे फॉलो कर आप इसे अपनी कमाई का जरिया भी बना सकेंगे।

इन टिप्स को फॉलो कर आप भी Instagram से कर सकते हैं मोटी कमाई

आज के समय में हजारों लोग Instagram से घर बैठे लाखों रुपये कमा रहे हैं। आप इस प्लेटफॉर्म पर पोस्ट और रील्स के जरिए अच्छी कमाई कर सकते हैं। आइए आगे जानते हैं, कि कैसे इससे कमाई की जा सकेगी।

सबसे पहले आपको अपने अकाउंट को नॉर्मल अकाउंट से प्रोफेशनल अकाउंट में चेंज करना होगा। इसके लिए इंस्टाग्राम पर अपने नॉर्मल अकाउंट को प्रोफेशनल अकाउंट में स्विच करें।

इन टिप्स को फॉलो कर आप भी Instagram से कर सकते हैं मोटी कमाई

ऐसे Instagram Account को मोनेटाइज करें- इंस्टाग्राम पर जैसे ही आप अपने पर्सनल नॉर्मल अकाउंट को डिजिटल क्रिएटर और बिजनेस अकाउंट में चेंज करते हैं, तो आपको सेटिंग में Creator tools और controls का ऑप्शन मिलेगा। यहां आपको ब्रांडेड कंटेंट के जरिए पर टैप करना है।

ऐसे आप पॉपुलर ब्रांड के लिए काम करके कमाई कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए पहले आपको रिक्वेस्ट अप्रूवल लेना होगा। वर्तमान में इंस्टाग्राम रील्स पर इन-स्ट्रीम एड सर्विस उपलब्ध नहीं है। तो आप प्रमोटेट/ ब्रांडेड कंटेंट से भी कमाई कर सकते हैं।

इन टिप्स को फॉलो कर आप भी Instagram से कर सकते हैं मोटी कमाई

इन तरीकों को फॉलो कर पैसे कमाया जा सकता है-

इन्फ्लुएंसर्स बनकर- अगर आपके इंस्टाग्राम पर तगड़ी फॉलोइंग हैं, तो आप इन्फ्लुएंसर्स बनकर प्रोडक्ट्स को प्रमोट करके पैसे कमा सकते हैं।

इंस्टाग्राम शॉप से करें कमाई- इंस्टाग्राम के ई-कॉमर्स स्टोर शॉप से भी मोटी कमाई की जा सकती है। इसमें आप अपने अकाउंट पर पोस्ट, स्टोरी और रील बनाकर प्रोडक्ट को परमोट कर सकते हैं। अगर आपकी कपड़ों की शॉप है, तो आप कपड़ों को ऑनलाइन बेच सकते हैं।

एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए भी कमाई कर सकते हैं- एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए भी आपको पैसे कमाने का मौका मिल सकता है। हालांकि एफिलिएट मार्केटिंग में आपको आपके लिंक से अगर कोई यूजर प्रोडक्ट या सर्विस खरीदेगा तभी आपको पेमेंट मिल सकता है।

इंस्टाग्राम कंसल्टेंट बन सकते हैं- आप दूसरे यूजर्स की कंसल्टेंट के तौर पर मदद कर इससे पैसे कमा सकते हैं। जैसे कि, जो यूजर्स अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को बढ़ाने और इंस्टाग्राम से पैसे कमाने के लिए कोशिश कर रहे हैं, उन्हें आप इंस्टाग्राम कंसल्टेंट बनकर मदद कर सकते हैं।

कैप्शन राइटिंग के जरिए- जैसा कि,आप जानते हैं कि, इंस्टाग्राम पर पोस्ट के लिए कैप्शन की भी जरूरत होती है। आप दूसरे इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए कैप्शन राइटिंग का काम कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Instagram se paise kaise kamaye How To Earn Money from instagram without investment in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X