इंस्टाग्राम ऐप को खोले बिना स्टोरी कैसे पोस्ट करें
500 मिलियन एक्टिव यूजर्स के साथ इंस्टाग्राम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सबसे पॉपुलर ऐप्स में से एक है। इंस्टाग्राम पर काफी बढ़िया फीचर्स मौजूद हैं, लेकिन इसका एक फीचर ये भी है जजहां आप कोई भी स्टोरी शेयर करते हैं और वो 24 घंटे तक अपने आप रिमूव हो जाती है। इसके अलावा, इंस्टाग्राम अपने यूजर्स को बिना ऐप ओपन किए मैसेजेस रिप्लाई करने की भी सुविधा देता है।

मैसेजेस की तरह अगर बिना ऐप ओपन किए स्टोरी अपलोड करने की सुविधा भी मिल जाए तो? यकीनन ये काफी यूजर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा। जी हां, इंस्टाग्राम इस फीचर पर काम कर रहा है। जिसमें यूजर्स ऐप को ओपन किए बिना ही स्टोरी पोस्ट कर सकेंगे। यहां तक कि आप अपने दोस्तों के साथ स्टोरी शेयर कर सकेंगे और अन्य यूजर्स की स्टोरीज़ को देख भी सकेंगे।
बिना ऐप ओपन किए स्टोरी कैसे पोस्ट करें-
''Threads From Instagram'' एक ऐसी कैमरा ऐप है जो आपको स्टोरीज़ अपलोड करने की सुविधा देती है वो भी बिना ऐप ओपन किए। आप इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर या ऐप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। चलिए अब स्टेप बाय स्टेप जानते हैं।
Step 1: सबसे पहले तो ऐप स्टोर से जाकर 'Threads From Instagram' को डाउनलोड करें।.
Step 2: डाउनलोड होने के बाद, ऐप लॉन्च करें इसके बाद ऐप ऑटोमैटिकली ही आपके इंस्टाग्राम अकाउंट को लॉगइन कर लेगी।
Step 3: इसके बाद, आप इसमें अपने फेवरिट लोगों को ऐड कर सकते हैं। जिनके साथ आप स्टोरी शेयर करना चाहते हैं।
Step 4: ऐप पर आपसे कुछ परमिशन्स मांगी जाएंगी जैसे आपके कैमरे का एक्सेस, माइक्रोफोन का एक्सेस आदि।
Step 5: यहां आपको तीन सेक्शन दिखाई देंगे। पहले में आपको दूसरों की स्टोरी देखने का ऑप्शन मिलेगा। दूसरे में आप अपनी स्टोरी अपलोड कर सकते हैं। तीसरा ऑप्शन डीएम का होगा।
Step 6: अपनी स्टोरी शेयर करने के लिए कैमरा आइकॉन पर क्लिक करें। अपनी फोटो क्लिक करें और उसके बाद स्टीकर्स या फिल्टर्स का इस्तेमाल करते हुए स्टोरी अपलोड करें।
इंस्टाग्राम लाइट को एक बार फिर से फेसबुक ने 170 देशों में लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम लाइट को 2018 में भी लॉन्च किया गया था लेकिन फिर इसे गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया था। हालाँकि, यह ऐप फिलहाल सिर्फ एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध कराया गया है। इस वक्त इस बात की जानकारी नहीं है कि इंस्टाग्राम लाइट को एप्पल यानि iOS यूज़र्स के लिए रोल आउट किया जाएगा या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications








