Home
How to

Instant vs Storage Geyser: कड़कड़ाती ठंड में कौन सा गीजर रहेगा आपके लिए बेस्ट? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

Instant vs Storage Geyser: सर्दियां दस्तक दे चुकी हैं और सुबह-शाम ठंडे पानी को छूना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में हर घर में गर्म पानी की मांग बढ़ गई है। अगर आप भी इस सर्दी नया गीजर लगवाने की सोच रहे हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही उठता है- इंस्टेंट गीजर लें या स्टोरेज गीजर?

इन दोनों में क्या फर्क है और आपकी जरूरत के हिसाब से कौन सा सही रहेगा, आइये जानते हैं।

कड़कड़ाती ठंड में कौन सा गीजर रहेगा आपके लिए बेस्ट?
Photo Credit:

इंस्टेंट गीजर

इंस्टेंट गीजर उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो तुरंत गर्म पानी चाहते हैं। इसमें पानी स्टोर करने के लिए कोई टैंक नहीं होता, बल्कि जैसे ही आप नल खोलते हैं, यह पानी को गर्म करना शुरू कर देता है।

इसके फायदे

  • बिजली की बचत: यह पानी तभी गर्म करता है जब आप नल खोलते हैं, जिससे स्टोरेज गीजर के मुकाबले बिजली कम खर्च होती है।
  • कम जगह: इसका आकार छोटा होता है, इसलिए यह छोटी रसोई या बाथरूम में आसानी से फिट हो जाता है।
  • तुरंत गर्म पानी: इसमें पानी गर्म होने का इंतजार नहीं करना पड़ता।

इसकी कमियां

  • प्रेशर कम: इंस्टेंट गीजर में पानी का फ्लो स्टोरेज गीजर के मुकाबले कम होता है।
  • शावर के लिए सही नहीं: अगर आपको लंबे समय तक शावर के नीचे नहाना पसंद है, तो यह गीजर निराश कर सकता है। कड़ाके की ठंड में यह लगातार तेज गर्म पानी देने में संघर्ष कर सकता है।
  • इस्तेमाल: यह हाथ धोने, बर्तन धोने या एक बाल्टी पानी भरने के लिए सबसे बेस्ट है।

स्टोरेज गीजर

हालांकि इंस्टेंट गीजर तेजी से काम करता है, लेकिन स्टोरेज गीजर में एक बड़ा टैंक होता है जो पानी को गर्म करके स्टोर रखता है। अगर आपके घर में ज्यादा सदस्य हैं या आप शावर लेना पसंद करते हैं, तो स्टोरेज गीजर बेहतर विकल्प है क्योंकि यह एक साथ ज्यादा पानी का फ्लो देता है।

क्या सही है?

अगर आप किचन के लिए या सिर्फ बाल्टी भरने के लिए गीजर ढूंढ रहे हैं और बिजली बचाना चाहते हैं, तो इंस्टेंट गीजर चुनें। लेकिन अगर आपको अच्छे प्रेशर के साथ नहाना है और परिवार बड़ा है, तो स्टोरेज गीजर ही सही रहेगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X