Home
How to

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022: व्हाट्सएप पर स्टिकर्स डाउनलोड कैसे करें और कैसे भेजें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। अपने प्रियजनों के लिए इस दिन को खास बनाने के लिए, आप व्हाट्सएप (WhatsApp) पर एनिमेटेड स्टिकर या GIF का उपयोग करके शुभकामनाएं भेज सकते हैं। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप यूजर्स को अपने स्वयं के कस्टम-मेड स्टिकर भेजने का फीचर भी देता है। यहां तक ​​की अब WhatsApp Web के द्वारा भी बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल किए ऐप के अंदर अपना खुद का स्टिकर बना सकते हैं। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि International Women's Day 2022 पर व्हाट्सएप के माध्यम से स्टिकर्स कैसे बना और किसी भी चैट को भेज सकते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022: व्हाट्सएप पर स्टिकर्स डाउनलोड कैसे करें और कैसे भेजें

व्हाट्सएप पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के स्टिकर कैसे डाउनलोड करें और भेजें

यदि आप WhatsApp के लिए स्टिकर बनाने और डाउनलोड करने के बारे में नहीं जानते हैं, तो यहां व्हाट्सएप पर महिला दिवस स्टिकर (WhatsApp Womens Day Stickers) और GIF डाउनलोड करने या बनाने और भेजने का तरीका बताया गया है।

इसलिए हमने यहां पर स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस बताया है जिसकी मदद से आप व्हाट्सएप स्टिकर्स बना सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन पर अपना व्हाट्सएप को ओपन करना होगा और किसी भी एक चैट पर जाएं, जिसको आप महिला दिवस स्टिकर (Women's Day Stickers) भेजना चाहते हैं।

स्टेप 2: अब, चैट बार पर स्टिकर आइकन पर क्लिक करें और फिर अंत में '+' आइकन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: फिर आपको 'All Sticker' सेक्शन के तहत 'Girl Power' नाम का एक स्टिकर पैक मिलेगा, फिर डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर दें और यह अपने आप आपके व्हाट्सएप पर जुड़ जाएगा।

या आप अधिक स्टिकर सर्च करने के लिए नीचे स्क्रॉल कर सकते हैं। और विमेन्स डे स्टिकर्स प्राप्त करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1: नीचे स्क्रॉल करें और 'Discover Sticker Apps' ऑप्शन पर क्लिक करें जो Google Play Store या Apple ऐप स्टोर पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।

स्टेप 2: अब, ''WhatsApp Womens Day Stickers'' को सर्च करें।

स्टेप 3: फिर आपको कई ऐप मिलेंगे, उनमें से एक को डाउनलोड करें और इसे अपने स्मार्टफोन पर लॉन्च करें। फिर इसके बाद ऐप में जाएं और 'Add to WhatsApp' ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 4: इसके बाद वो सब स्टिकर्स आपके WhatsApp पर जुड़ जाएंगे जिन्हें आप किसी भी व्हाट्सएप यूजर को भेज सकते हैं।

इस तरह आप व्हाट्सएप के माध्यम से अपने दोस्तों को या किसी चाहने वाले को महिला दिवस पर व्हाट्सएप स्टिकर्स को भेज सकते हैं और उनके साथ इस दिवस को सेलिब्रेट कर सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप डेस्कटॉप पर व्हाट्सएप वेब या ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप खुद से किसी भी फोटो को सेलेक्ट करके उसका महिला दिवस पर व्हाट्सएप स्टिकर (Women's Day WhatsApp Stickers) बनाकर किसी के भी साथ शेयर कर सकते हैं और इसके लिए आपको किसी थर्ड पार्टी ऐप या वेबसाइट पर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

आप यदि Gizbot हिन्दी पर अन्य टेक टिप्स एंड ट्रिक्स और How To के आर्टिकल पढ़ना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
International Women's Day 2022: How To Download And Send WhatsApp Stickers
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X