मोबाइल डाटा ऑन होने के बाद भी इंटरनेट नहीं कर रहा काम; ये 5 ट्रिक्स आएंगी काम
Mobile Internet Not Working: आज के समय में स्मार्टफोन यूजर्स के लिए इंटरनेट बेहद अहम हो गया है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि डाटा पैक एक्टिव होने और सिग्नल स्ट्रॉन्ग होने के बावजूद भी इंटरनेट काम नहीं करता। ऐसी स्थिति में कैब बुक करना, वीडियो स्ट्रीम करना या कोई जरूरी काम करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, इसमें आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम कुछ आसान सेटिंग्स के बारे में बताएंगे, जिनको चेक करके आप मिनटों में इस समस्या को हल कर सकते हैं।
यहां हम आपको 5 आसान और फायदेमंद टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने मोबाइल में इंटरनेट कनेक्टिविटी को फिर से शुरू कर सकते हैं।

डाटा रोमिंग करें ऑन
अगर आप किसी दूसरे शहर या रोमिंग ज़ोन में हैं, तो हो सकता है कि आपकी इंटरनेट सर्विस डाटा रोमिंग चालू न होने के कारण बंद हो गई हो।
ऐसे में आप सेटिंग्स > नेटवर्क और कनेक्टिविटी > मोबाइल नेटवर्क > डाटा रोमिंग को ऑन कर सकते हैं।
अगर पहले से ही रोमिंग ऑन है और फिर भी समस्या बनी हुई है, तो फोन को रीस्टार्ट करें। इससे नेटवर्क रीफ्रेश होता है और कई बार दिक्कतें दूर हो जाती हैं।
स्मार्टफोन को रीस्टार्ट करें
कई बार फोन को लंबे समय से रीस्टार्ट नहीं किया गया होता है, जिससे कैश और अनस्टेबल सेटिंग्स इंटरनेट को प्रभावित करती हैं। एक साधारण रीस्टार्ट से नेटवर्क सेटिंग्स रिफ्रेश हो जाती हैं और डाटा कनेक्शन फिर से काम करने लगता है।
ऐप या ब्राउजर का कैशे साफ करें
आपके फोन में जमा हुआ कैशे डेटा कई बार इंटरनेट एक्सेस को धीमा या ब्लॉक कर देता है।
ऐसे में आप कैशे क्लियर करके अपनी परेशानी दूर कर सकते हैं।
इसके लिए सेटिंग्स > एप्लिकेशन > ऐप (जैसे ब्राउज़र या बैंड एप) > स्टोरेज > कैश क्लियर करें।
नियमित रूप से कैशे साफ करने से स्पीड बेहतर होती है और पुराने या करप्ट फाइल्स के कारण होने वाली दिक्कतें दूर होती हैं।
नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट करें
अगर अब तक आपका डिवाइस ठीक नहीं हुआ है तो नेटवर्क सेटिंग्स को रीसेट करना सबसे सही उपाय हो सकता है।
ऐसे में आप सेटिंग्स > सिस्टम > रीसेट विकल्प > नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट कर सकते हैं।
यह आपके फोन की वाई-फाई, मोबाइल डेटा और ब्लूटूथ की सेटिंग्स को रीसेट कर देगा और अक्सर नेटवर्क समस्याएं भी हल हो जाती हैं।
सॉफ्टवेयर और ऐप अपडेट करें
पुराने या आउटडेटेड सॉफ्टवेयर भी इंटरनेट की स्पीड और कनेक्टिविटी को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए अपने डिवाइस और संबंधित ऐप्स को अपडेट रखना जरूरी है।
इसके लिए सेटिंग्स > सॉफ्टवेयर अपडेट > अपडेट इंस्टॉल करें।
इसके अलावा, जिस ऐप में समस्या आ रही है, उसे भी प्ले स्टोर से अपडेट करें।


Click it and Unblock the Notifications








