iPhone 17 Pro से Holi की परफेक्ट फोटो कैसे लें? जानिए 10 प्रो टिप्स;आपकी फोटो बना देंगे वायरल
Holi जैसे रंगों से भरे त्योहार को कैमरे में कैद करना आसान नहीं होता। तेज धूप, उड़ता गुलाल, पानी की बौछार और लगातार मूवमेंट, सबकुछ एक साथ चलता है। ऐसे में iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max अपने एडवांस कैमरा सिस्टम के साथ इस त्योहार को प्रो-लेवल अंदाज़ में शूट करने का मौका देते हैं।
प्रसिद्ध फोटोग्राफर गुरसिमरन बसरा के अनुसार, इन नए Pro मॉडल्स में अब तक का सबसे बेहतरीन कैमरा सिस्टम दिया गया है। खास तौर पर नया 48MP टेलीफोटो कैमरा, जो नेक्स्ट-जेनरेशन टेट्राप्रिज़्म डिजाइन के साथ आता है, इस बार चर्चा में है।

48MP Telephoto: ज्यादा डिटेल और लंबी रेंज
नया टेलीफोटो कैमरा पहले से 56% बड़ा सेंसर लेकर आता है, जिससे ब्राइट लाइट में शार्पनेस बेहतर होती है और लो-लाइट में भी डिटेल साफ मिलती है।
4x ऑप्टिकल ज़ूम (100mm) पोर्ट्रेट के लिए क्लासिक फोकल लेंथ देता है।
8x ऑप्टिकल ज़ूम (200mm) अब तक का सबसे लंबा ज़ूम है, जिससे दूर खड़े सब्जेक्ट को भी साफ कैद किया जा सकता है।
Holi के दौरान अगर आप दूर से रंग उड़ते हुए शॉट लेना चाहते हैं, तो 8x ज़ूम शानदार विकल्प हो सकता है।
बेहतर फ्रेमिंग से बदल जाएगी फोटो
अच्छी तस्वीर का राज सिर्फ कैमरा नहीं, बल्कि फ्रेमिंग भी होती है। iPhone के कैमरा ऐप में मौजूद ग्रिड लाइन्स का उपयोग करें।
- Rule of Thirds अपनाएं
- Golden Ratio के अनुसार एंगल चुनें
- थोड़ा एक्सपेरिमेंट करके आप अपने Holi शॉट्स को ज्यादा बैलेंस्ड और आकर्षक बना सकते हैं।
- सही कैमरा चुनना भी जरूरी
हर सीन के लिए अलग लेंस काम आता है:
- टेलीफोटो (4x/8x): दूर से कैंडिड शॉट्स
- 1x प्राइमरी कैमरा: लोगों के चेहरे और रंगों के क्लोज शॉट
- 0.5x अल्ट्रा-वाइड: हवा में उड़ता गुलाल और ग्रुप शॉट
- अगर पूरा माहौल दिखाना हो, तो अल्ट्रा-वाइड लेंस बेहतर रहेगा।
- एक्सपोजर कंट्रोल से बचाएं डिटेल
तेज धूप में फोटो लेते समय अक्सर तस्वीर ओवरएक्सपोज़ हो जाती है। iPhone कैमरा ऐप में नीचे से स्वाइप करके एक्सपोज़र स्लाइडर एडजस्ट करें। इससे स्किन टोन और रंगों की डिटेल सुरक्षित रहती है।
Burst Mode: तेज मूवमेंट के लिए परफेक्ट
Holi में बच्चे दौड़ते, रंग उड़ाते और पानी फेंकते नजर आते हैं। ऐसे पलों को कैद करने के लिए Burst Mode बहुत काम आता है।
- Settings → Camera → "Use Volume Up for Burst" ऑन करें।
- इसके बाद Volume Up बटन को दबाकर रखें और लगातार शॉट लें।
नया Bright Photographic Style
iOS 26 के साथ आया Bright Photographic Style Holi के लिए खास उपयोगी हो सकता है। यह स्किन टोन को ब्राइट करता है और रंगों में पॉप जोड़ता है, लेकिन चेहरे की डिटेल बरकरार रखता है।
इसके अलावा अन्य Photographic Styles से भी आप लाल, पीले और नीले रंगों को और उभार सकते हैं - बिना अलग से एडिटिंग किए।
Macro Mode: रंगों की बारीकियां
iPhone 17 Pro सीरीज़ का अल्ट्रा-वाइड लेंस Macro मोड सपोर्ट करता है।
गुलाल के टेक्सचर या पानी की बूंदों को बहुत करीब से शूट करें। इससे रंगों की बारीकी शानदार तरीके से कैद होती है।
Portrait Mode: ड्रामेटिक इफेक्ट
Portrait Mode में बैकग्राउंड सॉफ्ट बokeh के साथ सब्जेक्ट पर फोकस मिलता है। Holi के दौरान हल्की दूरी बनाकर शटर दबाएं और प्रो-लेवल पोर्ट्रेट पाएं।
Group Selfies और Center Stage
iPhone 17 सीरीज़ का Center Stage फीचर AI की मदद से फ्रेम को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है, ताकि ग्रुप सेल्फी में कोई छूट न जाए। Portrait से Landscape मोड में आसानी से स्विच किया जा सकता है।
4K 120FPS Cinematic Slow Motion
iPhone 17 Pro और Pro Max 4K 120fps वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इससे गुलाल उड़ते हुए या पानी की छींटों को स्लो-मोशन में शानदार तरीके से कैद किया जा सकता है।
ध्यान रखें कि हाई-क्वालिटी ProRes वीडियो के लिए बाहरी SSD साथ रखना फायदेमंद रहेगा।
Clean Up फीचर से हटाएं फोटो-बॉम्बर
Photos ऐप में Clean Up टूल की मदद से अनचाहे ऑब्जेक्ट या फोटो-बॉम्बर को आसानी से हटाया जा सकता है। बस Edit Clean Up चुनें और हटाने वाले हिस्से पर ड्रॉ करें।
जरूरी सावधानी
Holi में कैमरा लेंस पर गुलाल या पानी लग सकता है। इसलिए हमेशा माइक्रोफाइबर कपड़ा साथ रखें और शूट से पहले लेंस साफ करें।
iPhone 17 Pro और 17 Pro Max का नया 48MP टेलीफोटो कैमरा और एडवांस फीचर्स Holi जैसे रंगीन त्योहार को प्रो-लेवल अंदाज़ में कैद करने में मदद करते हैं। सही फ्रेमिंग, एक्सपोज़र कंट्रोल और Burst Mode के साथ आप इस Holi को यादगार बना सकते हैं।
इस बार रंगों के साथ यादों को भी हाई-क्वालिटी में कैद करें और अपनी शानदार तस्वीरें जरूर शेयर करें।


Click it and Unblock the Notifications








