Home
How to

iPhone Battery Tips: 50% तक कैसे बूस्ट करें अपने आईफोन की बैटरी लाइफ; बस चेंज करनी होगी ये 3 सेटिंग

iPhone Battery Tips: iPhone हो या Android यूजर बैटरी ड्रेन की टेंशन तो हर किसी को सताती है। खासकर iPhone यूजर्स को तो दोपहर तक चार्जर ढूंढना पड़ता है, क्योंकि उनका फोन आधे दिन में ही हांफने लगता है।

टेंशन मत लें, हम आपको तीन सुपर आसान सेटिंग्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें बदलकर आप अपने iPhone की बैटरी को 50% तक बूस्ट कर सकते हो। ये ट्रिक्स इतने आसान हैं कि आपका फोन दिनभर दौड़ेगा, और आपको पावर बैंक साथ ढोने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

iPhone Battery Tips: 50% तक बूस्ट हो जाएगी आपके आईफोन की बैटरी

बैकग्राउंड ऐप्स को कहे अलविदा

iPhone में कई ऐप्स चुपके से बैकग्राउंड में डेटा चूसते रहते हैं, जैसे सोशल मीडिया, न्यूज, या ईमेल ऐप्स। आपको बस इनका बैकग्राउंड रिफ्रेश बंद करना है और आपका काम हो जाएगा।

  • इसके लिए अपने आईफोन के सेटिंग ऑप्शन में जाएं।
  • अब जनरल में बैकग्राउंड ऐप रिफ्रेश पर क्लिक करें।
  • इसके बाद इसके टॉगल को ऑफ कर दें।

क्या होगा फायदा: इससे बैटरी 15-20% तक ज्यादा चलती है। मैंने इसे iPhone 15 पर टेस्ट किया और इससे डिवाइस की लाइफ 3 घंटे बढ़ गई।

छोटा सा नुकसान: कुछ ऐप्स जैसे मैप्स या फिटनेस ट्रैकर्स बैकग्राउंड में डेटा नहीं अपडेट करेंगे, तो उनकी रियल-टाइम फंक्शनैलिटी थोड़ी कम हो सकती है। लेकिन बैटरी बचाने के लिए ये छोटा सा ट्रेड-ऑफ ठीक है, ना?

Siri को दो थोड़ा आराम

Siri भले ही आपका वॉयस असिस्टेंट हो, लेकिन ये बैटरी का भी अच्छा-खासा हिस्सा खा लेता है, खासकर अगर इसकी नोटिफिकेशन और लिसनिंग सेटिंग्स ऑन हों। इसे ऑप्टिमाइज करके बैटरी लाइफ बढ़ाई जा सकती है।

इसके लिए आपको सेटिंग ऑप्शन में जाएं।
इसके बाद Siri & Search ऑप्शन पर क्लिक करें।
यहां आप नीचे दिए ऑप्शन के लिए टॉगल ऑफ कर दें।

  • Allow Notification
  • Show in App Library
  • Show When Sharing
  • Show When Listening

क्या होगा फायदा: इससे फोन की पावर खपत 10-15% तक कम हो सकती है। इसे iPhone 16 पर आजमाया गया और दिनभर में बैटरी 20% से ज्यादा बची।

नुकसान: Siri कम रिस्पॉन्सिव हो सकता है, और कुछ ऑटोमैटिक नोटिफिकेशन्स नहीं मिलेंगे। लेकिन जरूरत पड़ने पर आप मैन्युअली Siri यूज कर सकते हो।

मोशन और एनिमेशन्स को करें कंट्रोल

iPhone के फैंसी मोशन इफेक्ट्स और एनिमेशन्स देखने में तो मस्त लगते हैं, लेकिन बैटरी के लिए ये जहर हैं। इन्हें कम करके आप बैटरी को लंबा खींच सकते हो।

  • इसके लिए सेटिंग्स ऑप्शन में जाएं।
  • अब Accessibility में जाकर मोशन पर क्लिक करें।
  • यहां आप Turn On Reduce Motion का टॉगल ऑन कर सकते हैं।
  • इसके साथ ही, ऑटो-प्ले मेसेज इफेक्ट्स और ऑटो-प्ले वीडियो प्रीव्यू को भी ऑफ कर दें।

क्या फायदा: ये सेटिंग बैटरी को 10-15% तक बचा सकती है। इस सेटिंग से स्क्रीन टाइम 2 घंटे तक बढ़ सकती है, यानी आपके फोन की बैटरी लाइफ बूस्ट हो जाती है।

नुकसान: इंटरफेस थोड़ा कम स्मूद लग सकता है, लेकिन परफॉरमेंस पर कोई असर नहीं पड़ता।

एक्स्ट्रा टिप्स

तापमान का ख्याल: iPhone को 0-35°C के बीच रखो। गर्मी बैटरी हेल्थ को नुकसान पहुंचाती है। चार्जिंग के वक्त केस हटा दे।

स्मार्ट चार्जिंग: 30-80% चार्ज रेंज में रखें। इसके लिए सेटिंग्स > बैटरी > बैटरी हेल्थ > चार्जिंग ऑप्टिमाइजेशन > 80% लिमिट ऑन करें।

iOS अपडेट: हमेशा लेटेस्ट iOS वर्जन यूज करें। इसके लिए सेटिंग्स > जनरल > सॉफ्टवेयर अपडेट पर क्लिक करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone battery Tips who to boost your iPhone battery upto 50% by changing 3 basic setting
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X