Home
How to

अब iPhone खुद पूछेगा 'क्यों कर रहे हैं कॉल?' Apple का नया फीचर करेगा स्पैम कॉल्स का गेम खत्म

स्पैम कॉल्स आज लगभग हर स्मार्टफोन यूज़र के लिए सिरदर्द बन चुकी हैं। चाहे वो क्रेडिट कार्ड ऑफर्स हों या लोन प्रमोशन्स, इन कॉल्स की बाढ़ से बचना मुश्किल है। Apple अब इस समस्या का स्मार्ट समाधान लेकर आया है।

कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर हाल ही में एक नया फीचर पेश किया है 'Ask Reason for Calling', जो iPhone यूजर्स को कॉल उठाने से पहले यह जानने में मदद करेगा कि कोई अनजान नंबर उन्हें क्यों कॉल कर रहा है! आइए इसके बारे में जानते हैं।

Apple का नया फीचर करेगा स्पैम कॉल्स का गेम खत्म

कैसे काम करता है नया फीचर?

Apple का यह नया 'Ask Reason for Calling' फीचर पुराने 'Silence Unknown Callers' का एडवांस्ड वर्जन है। पहले वाले फीचर में अज्ञात नंबरों की कॉल सीधे वॉइसमेल में चली जाती थी, जिससे यूजर स्पैम कॉल से तो बच जाते थे लेकिन कई बार जरूरी कॉल्स (जैसे बैंक या डिलीवरी अपडेट्स) मिस हो जाती थीं।

अब Apple ने इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट तरीका अपनाया है। जब आप अपने iPhone में यह फीचर ऑन करते हैं, तो फोन किसी भी अनजान नंबर की कॉल खुद रिसीव करता है। इसके बाद, iPhone ऑटोमैटिकली कॉलर से पूछता है कि 'कृपया अपना नाम और कॉल करने का कारण बताएं।'

कॉलर को अपनी पहचान और कॉल का कारण बताना पड़ता है, जिसे iPhone रिकॉर्ड कर लेता है। उसके बाद, आपका फोन बजेगा और स्क्रीन पर "Calling: Rajesh Sharma - Regarding delivery update" दिखेगा।

अब यूजर के पास दो विकल्प होते हैं, अगर कॉल असली और जरूरी लगे तो Answer करें और अगर स्पैम लगे तो Ignore या Decline करें। इस तरह यह फीचर यूजर्स को फेक कॉल्स से बचाते हुए जरूरी कॉल्स मिस होने से भी रोकता है।

iPhone में 'Ask Reason for Calling' कैसे करें एक्टिवेट?

Apple ने इस फीचर को iPhone की Settings में बड़ी आसानी से इनेबल करने का ऑप्शन दिया है। स्टेप-बाय-स्टेप तरीका इस प्रकार है।

  • अपने iPhone में Settings App खोलें।
  • नीचे स्क्रॉल करके Phone सेक्शन पर जाएं।
  • वहां आपको Screen Unknown Callers का ऑप्शन मिलेगा।
  • उस पर टैप करें और 'Ask Reason for Calling' चुनें।

आप चाहें तो पुराना 'Silence Unknown Callers' मोड भी ऑन रख सकते हैं या दोनों फीचर्स को ऑफ कर सकते हैं।

किन iPhones पर मिलेगा यह फीचर?

Apple ने इस नए कॉल स्क्रीनिंग फीचर को iOS 26 के साथ लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे कई नए मॉडल्स तक एक्सपैंड किया है, लेकिन पुराने डिवाइसेज तक इसका सपोर्ट नहीं दिया गया है। यह फीचर इन iPhones पर उपलब्ध रहेगा।

  • iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max, iPhone Air
  • iPhone 16 सीरीज
  • iPhone 15 सीरीज
  • iPhone 14 सीरीज
  • iPhone 13 सीरीज
  • iPhone 12 सीरीज
  • iPhone SE (2nd Gen और उससे नए मॉडल्स)

जो यूजर iPhone 11 या उससे पुराने मॉडल्स यूज़ कर रहे हैं, उन्हें यह फीचर नहीं मिलेगा।

क्यों है यह फीचर खास?

यह फीचर सिर्फ स्पैम ब्लॉकिंग तक सीमित नहीं है, यह यूजर को कंट्रोल देता है कि कौन-सी कॉल रिसीव करनी है और कौन-सी नहीं। इससे फ्रॉड कॉल्स, फेक लोन ऑफर्स और टेलीमार्केटिंग कॉल्स जैसी परेशानियों से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा।

टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह फीचर AI-आधारित कॉल फिल्टरिंग सिस्टम का हिस्सा है, जो आने वाले समय में और स्मार्ट होता जाएगा। भविष्य में यह कॉलर की टोन और भाषा से भी समझ सकेगा कि कॉल असली है या स्कैम।

iPhone यूजर्स को मिली राहत

Apple का नया 'Ask Reason for Calling' फीचर उन यूज़र्स के लिए वरदान साबित हो सकता है जो रोजाना स्पैम कॉल्स से परेशान रहते हैं। यह फीचर न सिर्फ सुरक्षा बढ़ाएगा बल्कि समय की भी बचत करेगा। अब iPhone यूज़र्स निश्चिंत होकर कह सकते हैं 'पहले बताओ, क्यों कॉल कर रहे हो!'

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone Gets ‘Ask Reason for Calling’ Feature Here’s How It Stops Spam Calls and Scams
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X