हर दूसरा iPhone यूजर कर रहा है ये बड़ी गलती, कहीं आपने भी तो नहीं ऑफ कर रखा ये फीचर?
किसी से पूछो कि भईया iPhone क्यों लिया... तो ज्यादातर लोग एक सुर में कहते हैं सिक्योरिटी टाइट है। कुछ लोग कैमरा को अच्छा बता देते हैं। हालांकि, कुछ iPhone यूजर ऐसे भी होते हैं, जो शौक से आईफोन चलाते तो हैं लेकिन उन्हें कुछ जरूरी फीचर्स के बारे में पता नहीं होता।
iPhone में एक जरूरी फीचर दिया जाता है, जिससे पता चलता है कि आपकी लोकेशन और माइक्रोफोन कौन सा ऐप एक्सेस कर रहा है।

ज्यादातर आईफोन में यह फीचर बाय डिफॉल्ट ऑफ होता है यानी सिक्योरिटी रिस्क में। ऐसे में आपको फॉरन इसे ऑन कर लेना चाहिए। अगर आप इसे ऑन करने का तरीका नहीं जानते हैं तो Don't Worry... हम यहां वही बताने वाले हैं।
कैसे ऑन करें ये फीचर
इस फीचर को ऑन करने के लिए सबसे पहले आपको iPhone की सेटिंग में जाना है और प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी वाले ऑप्शन पर टैप करना है। इस पर टैप करने के बाद नीचे स्क्रॉल करें।
यहां आपको App Privacy Report का फीचर दिखाई देगा, जो ज्यादातर iPhone में बाय डिफॉल्ट ऑफ होता है। आपको यहां से इसे ऑन कर देना है।
ऐसा करते ही आपको उन सभी ऐप्स की डिटेल दिख जाएगी, जिन्होंने आपका माइक्रोफोन, कैमरा और लोकेशन कब और कितने वक्त के लिए एक्सेस की। अगर आप किसी ऐप को यह जरूरी डिटेल नहीं देना चाहते तो इसे बंद भी कर सकते हैं।
बहुत काम का है फीचर
यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद है, जो सोशल मीडिया ऐप्स, लोकेशन ट्रैकिंग और थर्ड पार्टी कैमरा ऐप्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इससे न सिर्फ आपकी प्राइवेसी कंट्रोल में रहेगी बल्कि बैटरी और डेटा की खपत भी कम होगी।
साथ ही आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि कौन से ऐप चुपचाप बैकग्राउंड में एक्टिव हैं। एक तरह से यह फीचर आपके iPhone का निगरानी सेंटर बन जाता है।


Click it and Unblock the Notifications








