Home
How to

iPhone में Apps कैसे करें लॉक, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया

अगर आप भी एप्पल आईफोन यूजर हैं, तो आपके लिए ये खबर बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आज हम इस आर्टिकल बताने जा रहे हैं कि, iPhone यूजर कैसे अपने डिवाइस पर ऐप्स को लॉक कर सकता है।

यह न केवल आपके फोन को किसी और के पास आपके व्यक्तिगत डेटा को सुरक्षित रखता है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि, यदि आप अपना iPhone खो देते हैं, तो आपके वित्तीय और निजी ऐप सुरक्षित रहें।

iPhone में Apps कैसे करें लॉक, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया

Face ID से लॉक करें iPhone के ऐप्स: Face ID फोन की सिक्योरिटी के लिए एक पावरफुल टूल होता है। एक बार फेस आईडी सेटअप करने के बाद आप ऐप्स के लिए भी इस टूल का इजली इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस दौरान आपको ध्यान देना होगा कि, फेसआईडी सेटअप के दौरान आपका चेहरा साफ नजर आना चाहिए। फेस आईडी के दौरान एप्पल यूजर का चेहरा, नाक या मुंह छुपा रहा है, तो इस हटाने की सलाह देता है।

Apps के लिए ऐसे इस्तेमाल करें Face ID: अगर आप पासकोड की जगह अपना फेस आईडी डालना चाहते हैं, तो आईफोन को अनलॉक करने का यह सबसे आसान तरीका भी है। फोन में मौजूद ऐप्स को यूजर लॉक करने के लिए फेस आईडी का भी इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि, यह कुछ सेलेक्टेड ऐप्स के लिए ही काम करता है।

फेसआई से आप WhatsApp को तो लॉक कर सकते हैं, लेकिन हो सकता है कि, यह दूसरे मैसेंजर इसके दायरे में न आएं। अगर आप अपना iPhone किसी और को दे रहे हैं और नहीं चाहते कि वे आपके डिवाइस की सामग्री तक पहुंच पाएं, तो आप Guided Access का उपयोग कर सकते हैं।

Guided Access एक ऐप को स्क्रीन पर पिन करता है और होम स्क्रीन पर वापस जाने के लिए पासकोड/Face ID/Touch ID की जरूरत होती है।

इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर आप अपने आईफोन में मौजूद एप्प को फेस आई से लॉक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको अपने आईफोन की सेटिंग्स पर जाना है।
  • अब यहां Face ID या फिर Passcode को सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके आगे अब आईफोन पासकोड को एंटर करना होगा।
  • अब आपको यहां Face ID For के साथ अदर ऐप्स पर क्लिक करना होगा।
  • जिस ऐप के लिए फेस आईडी का आप इस्तेमाल करना चाहते हैं, उसके आगे बने टॉगल को ऑन कर दें।
  • फेस आईडी लगाने के बाद आपको किसी भी ऐप के लॉग-स्क्रीन पर इस सिक्योरिटी टूल का इस्तेमाल होगा।
  • इसके अलावा iOS के लिए कुछ थर्ड-पार्टी ऐप लॉकर भी उपलब्ध हैं, लेकिन हम उनका उपयोग करने की आपको सलाह नहीं देंगे। इनमें से कुछ टूल iPhone के जेलब्रेक होने के बाद ही काम करते हैं। यह न केवल सुरक्षा के लिए एक खतरा है, बल्कि यह आपके डिवाइस की वारंटी को भी शून्य कर देता है। दूसरे ऐप आपके फोन पर मैलवेयर भेज सकते हैं।
 
Best Mobiles in India

English summary
iphone tips: how to lock any app on your iphone here know the step by step process
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X