IPL 2019: MI vs RCB का बेहतरीन मैच देखें और ऐसे कमाएं खूब पैसे
आजकल क्रिकेट के शौकिन लोगों को त्यौहार शुरू हो गया है। आईपीएल 2019 की शुरुआत हो चुकी है। आईपीएल का यह 12वीं सीजन है। जिसमे अबतक तीन मैच खेलें जा चुके हैं। आज इस सीजन का चौथा मैच किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला जाएगा। क्रिकेट फैन्स को आईपीएल का बेसब्री से इंतजार रहता है कि कब आईपीएल शुरू हुए और वो क्रिकेट मैच देखना शुरू करें।

हालांकि अब माहौल थोड़ा बदल गया है। अब क्रिकेट फैन्स आईपीएल का इंतजार मैच देखने के लिए भी करते हैं और पैसे कमाने के लिए भी करते हैं। क्रिकेट मैच देखकर आप काफी पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए इंटरनेट पर आपको बहुत सारे फैनटेसी गैम के ऐप्स मिल जाएंगे। इन सभी ऐप्स के जरिए आप मैच देखते हुए पैसे कमा सकते हैं।
इन सभी ऐप्स में आजकल सबसे ज्यादा लोकप्रिय ऐप ड्रीम इलेवन (Dream 11) है। इस ऐप के जरिए आजकल काफी लोग बहुत सारे रुपए कमा रहे हैं। आप भी घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। हालांकि इस ऐप के जरिए आप क्रिकेट के साथ-साथ बास्केटबॉल, फुटबॉल और हॉकी के गेम्स पर भी खेल सकते हैं, लेकिन इस वक्त क्रिकेट सबसे ज्यादा लोग खेल रहे हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि आपको इसके लिए क्या करना होगा।
Dream 11 को डाउनलोड करें और 100 रुपए पाएं
इसके लिए सबसे पहले आपको Dream 11 का ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा। इस ऐप को प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। एप्पल और एंड्रॉयड दोनों स्मार्टफोन के लिए इस ऐप को उपलब्ध कराया गया है। हालांकि प्लेस्टोर में आप ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी रिव्यू रेटिंग भी देख लें। जब आप इस ऐप को डाउनलोड करेंगे तो आपको इसमें लॉगिन करना होगा।
लॉगिन करने के दो विक्लप होंगे। आपके स्क्रीन के राइट साइड में सीधा लॉगिन का ऑप्शन दिखेगा। वहीं लेफ्ट साइड में लिखा होगा Have a referral code. अगर आप इस ऑप्शन पर क्लिक करके रेफलर कोड डालेंगे तो आपको ड्रीम इलेवन की तरफ से तुरंत 100 रुपए दिए जाएंगे। वहीं अगर आप राइट साइड से डायरेक्ट लॉगिन करेंगे तो आपको एक भी रुपया नहीं मिलेगा।
हम यहां आपको रेफरल कोड बता रहे हैं। आप यहां दिया हुआ रेफरल कोड डालेंगे तो आपको तुरंत 100 रुपए मिलेंगे। लिहाजा आप इस ऐप को पहले डाउनलोड करें, उसके बाद नीचे की तरफ बाएं साइड में दिए गए ऑप्शन Have a referral code पर क्लिक करें। उसके बाद आप ANJALI1911GH कोड का इस्तेमाल रेफलर कोड के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा आप कोई दूसरा रेफलर कोड भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप नीचे दिए हुए इस लिंक को क्लिक करके ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Dream 11 का ऐप यहां से डाउनलोड करें:-
इसके बाद आपको अपना नाम, मेल आईडी डालकर ड्रीम इलेवन का एक पासवर्ड बनाना होगा। इसको करने के बाद आपके अकाउंट में 100 रुपए क्रेडिट हो जाएंगे।
अपना मैच और खिलाड़ियों को चुनिए
इसके बाद आपको मैच चुनना होगा, जिसके लिए आप खेलना चाह रहे हैं। उदाहरण के लिए आज आईपीएल में राजस्थान और पंजाब का मैच होने वाला है। लिहाजा आप इन दोनों टीम के मैच को चुन सकते हैं।
इसके बाद आपको इन दोनों टीमों के खिलाड़ियों में से कुल 11 खिलाड़ियों को चुनना होगा, जो आज होने वाले मैच में खेल सकते हैं और अच्छा खेल सकते हैं। इन खिलाड़ियों को चुनने के लिए कुछ नियम है।
1. आप एक टीम से अधिकतम 7 खिलाड़ी ही चुन सकते हैं।
2. खिलाड़ियों को चुनने के लिए आपके पास कुल 100 क्रेडिट प्वाउंट्स होंगे। उन्हीं में से आपको कुल 11 खिलाड़ी चुनने होंगे।
3. खिलाड़ियों को चुनने के लिए कैटेगरी और उसकी सीमा निर्धारित की गई है। विकेटकीपर-1, बल्लेबाज - (3-5), ऑलराउंडर- (1-3) और गेंदबाज (3-5)।
अपना कप्तान और उप-कप्तान चुनें
इस नियमों के अनुसार 11 खिलाड़ियों को चुनने के बाद आपको उनमें से किसी एक खिलाड़ी को कैप्टन और किसी एक को वाइस-कैप्टन बनाना होगा। ध्यान रखें कि ये सभी 11 खिलाड़ी जितना अच्छा खेलेंगे उतना आपको फायदा होगा। वहीं अगर आपका कप्तान अच्छा खेला तो आपको डबल फायदा होगा।
वहीं अगर आपका उप-कप्तान अच्छा खेला तो आपको डेढ़ गुना फायदा होगा। लिहाजा आप अपने सोच और समझदारी के हिसाब से अपने लिए सर्वश्रेष्ठ टीम, कप्तान और उपकप्तान चुनें। ऐसा जरूरी नहीं है कि जो असल मैच में कप्तान हो, उसे ही चुनना है। आप किसी को भी चुन कप्तान बना सकते हैं।
अपने टीम प्रिव्यू करें और कॉन्टेस्ट चुनें
इसके बाद आप अपने टीम का प्रिव्यू कर लें। आपके सामने एक ग्राउंड पिक्चर पर सभी खिलाड़ी दिखाई देंगे, जिन्हें आपने चुना है। इसके बाद आप अपनी टीम को सेव कर लें। अब आप कॉन्टेस्ट में जाएं। वहां आपको कईल तरह के कॉन्टेस्ट दिखाई देंगे।
जिसके अलग-अलग प्राइज पुल होंगे। आप किसी भी प्राइज पुल को चुन सकते हैं। वहां पर आपको 13 रुपए से 1000 रुपए तक लगाने वाले कैश कॉन्टेस्ट मैच मिल जाएंगे। आप चाहे तो शुरुआत फ्री वाला भी खेलकर सीख सकते हैं।
टॉस होने के बाद फाइनल टीम चुनें
कॉन्टेस्ट चुनने के बाद आप अपनी बनाई टीम को उसमें सेव कर दें। उसके बाद मैच का टॉस होगा। टॉस होने के बाद दोनों टीमों की फाइनल टीम घोषित कर दी जाएगी। उस टीम को देखकर आप अपनी टीम में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं, लेकिन मैच शुरू होने से पहले तक ही करना होगा। मैच शुरू होने के बाद आप अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं कर पाएंगे।
इसके बाद जैसे-जैसे आपके द्वारा चुने हुए खिलाड़ी प्रदर्शन करेंगे, वैसे-वैसे और उतना ज्यादा आपको फायदा होगा। अगर आपके खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन कर दिया तो आप इसमें लाखों रुपए भी जीत सकते हैं। पैसों को विथड्रॉ करने के लिए आपको अपना इमेल, फोन नंबर, पैन कार्ड वेरिफाई करवाना होगा। इसके आपको अपनी बैंक डीटेल भरनी होगी। अब अगर आप कम से कम दो सौ रुपए जीतेंगे तो आप अपने जीते हुए रुपयों को विथड्रॉ कर पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








