IPL 2019: सभी लाइव मैच ऑनलाइन देखने का तीन सबसे आसान तरीका
आज अगर आप सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग टॉपिक ढूंढेगे तो आपको आज शुरू होने वाला आईपीएल 2019 का टॉपिक मिलेगा। दरअसल आज एक बार फिर आईपीएल का आगाज होने वाला है। यह आईपीएल का 12वां सत्र है। आज आईपीएल का पहला मैच पिछले साल की विजेता टीम चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच में खेला जाएगा।

आज आईपीएल का पहला मैच खेला जाएगा। हालांकि हर साल आईपीएल के पहले मैच से पहले इसका उद्घाटन सत्र मनाया जाता है। जिसके कई फिल्मी सितारे अपना अंदाज में इस बड़े टूर्नामेंट का स्वागत करते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इस बार बीसीसीआई ने आईपीएल का ओपनिंग सेरमनी ना मनाना का फैसला लिया है ताकि उसमें खर्च होने वाले पैसों से पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिवार की आर्थिक मदद की जा सके। लिहाजा इस बार उस कार्यक्रम को रद्द करके सीएसके और आसीबी की टीमें मैदान में उतरने जा रही है।
आईपीएल 2019: धोनी और कोहली का पहला मैच
आईपीएल 2019 का पहला मैच ही धोनी और कोलही के टीमों के बीच में होगा। वाकई यह मुकाबला काफी मजेदार होने वाला है। इस मैच का इंतजार सभी को काफी दिनों से है। ऐसे में अगर आप भी इस मैच को बिना एक भी पल मिस किए देखना चाहते हैं तो आपके पास बहुत सारे विकल्प हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप कई भी होते हुए मैच को देख सकते हैं। आजकल मैच देखने के लिए आपका घर में होना और टीवी पर ही देखना जरूरी नहीं है। आजकल कई ऐसी सुविधाएं आ गई है जिसके जरिए आप आसानी से घर, ऑफिस, रास्ते या कहीं भी मैच देख सकते हैं।
हॉटस्टार पर देखें मैच
अगर आप घर में टीवी पर मैच देखना चाहते को आप स्टार स्पोर्ट्स के चैलनों पर आईपीएल के सभी मैच देख पाएंगे। इसके अलावा अगर आप कहीं बाहर हैं और मोबाइल में मैच देखना चाह रहे हैं तो हॉटस्टार एक बहुत अच्छा माध्यम है। हॉटस्टार एप के जरिए मैच देखने के लिए आपको इसका सस्क्रिश्पन खरीदना पड़ेगा। बिना सस्क्रिश्पन खरीदे हुए अगर आप हॉटस्टार चलाएंगे तो यह सिर्फ 10 मिनट तक ही आपको मैच दिखाएगा।
इसके बाद हॉटस्टार आपको सस्क्रिश्पन प्लान खरीदने के लिए कहेगा। अपने मोबाइल पर हॉटस्टार के जरिए लाइव मैच देखने के लिए हॉटस्टार ने एक 299 रुपये का ऑल स्पोर्ट्स पैक लॉन्च किया है। इस पैक को खरीदने के बाद स्पोर्ट्स के सभी बड़े इवेंट्स की लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे। इसके अंदर आईपीएल, एशिया कप और वर्ल्ड बैटमिंटन चैंम्पियनशीप जैसे टूर्नामेंट शामिल होंगे। इसके अलावा एक दूसरा जरिए होटस्टार प्रीमियम सबस्क्रिप्शन भी है। इसके जरिए भी आपको 199 रुपये में एक महीना और 999 रुपये में एक साल वाले प्लान में से कोई एक चुनना होगा उसके बाद आप आसानी से बिना किसी रूकावट के कहीं भी मैच देख पाएंगे।
जियो यूजर्स ऐसे देखें मैच
हॉटस्टार के अलावा आईपीएल के बड़े स्पॉन्शर में से एक जियो ने भी अपने ग्राहको के लिए आईपीएल देखने की खास व्यवस्था की है। जियो ने हॉटस्टार के साथ साझेदारी की है जिसके तहत वो ग्राहकों को लाइव मैच की स्ट्रीम दिखा रहे हैं। आईपीएल की इस सीजन के बीच में टेलिकॉम कंपनियों में आपस की होड़ लग गई है। जियो ने अपने दर्शकों के लिए आईपीएल देखने के लिए कुछ व्यवस्था का इंतजाम किया है। अगर आप जियो के ग्राहक हैं तो हॉटस्टार के जरिए बिना किसी सब्सक्रिपशन और रूकावट के आईपीएल के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इसके लिए आपके पास जीयो प्राइम नंबर और जीयो टीवी एप होना चाहिए। इसके बाद आप सीधा हॉटस्टार के जरिए बिना किसी बाधा के आईपीएल के मैच देख सकते हैं।
एयरटेल यूजर्स ऐसे देखें मैच
वहीं इंडिया में उनके सबसे बड़े कंपीटिटर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए फ्री में आईपीएल देखने की व्यवस्था कर दी। अगर आप एयरटेल कस्टमर हैं तो आप फ्री में बिना किसी रूकावट और सस्क्रिप्शन प्लान के अपने मोबाइल में आईपीएल मैच देख सकते हैं। एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए IPL में एक खास ऑफर लॉन्च किया है जिसके जरिए आप वो मुफ्त में आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे।
इसके लिए एयरटेल यूजर्स को अपने स्मार्टफोन में एयरटेल टीवी एप्लिकेशन डाउनलोड करनी होगी। इसको डाउनलोड करने के बाद उसमे क्रिकेट का एक अलग सेक्शन ही होगा। जिसमे आप आईपीएल मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग और हाइ लाइट्स भी देख सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को अलग से कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications








