iQOO 11 5G आज भारत में करने वाला है अपनी मुंह दिखाई, कैसे देखें लाइवस्ट्रीम?

iQOO 11 5G: iQOO का एक स्मार्टफोन iQOO 115G काफी समय से सुर्खियां बटोर रहा था और आखिरकार आज यानि की 10 जनवरी को भारत में लॉन्च होने वाला है। साथ ही आपको बताते चलें कि साल कि शुरुआत में यह पहला स्मार्टफोन होगा जो क्वालकॉम के फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SOC के साथ भारत में दस्तक देगा।
मुंह दिखाई करने से पहले स्मार्टफोन के बारे में कई बातें सामने आई है और कंपनी ने इन स्पेसिफिकेशन पर मोहर भी लगाई है। समय कि बात करें तो फोन आज दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा और आप इसको अमेज़न इंडिया पर खरीद सकते है। अब इस स्मार्टफोन में क्या ऑफर्स कंपनी देने वाली है इसका अभी कुछ पता नहीं है।
iQOO 11 5G लॉन्च इवेंट कैसे देखें?
अगर आप भी iQOO 11 5G लॉन्च इवेंट की लाइवस्ट्रीम देखना चाहते है तो आप iQOO इंडिया के आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। इसके साथ ही, कंपनी का कहना है कि कई यूजर्स iQOO 11 5G को फ्री में अपना बना सकते है, अगर वे पूरे लॉन्च इवेंट को देखते हैं।
iQOO 11 5G: Feature
iQoo 11 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच E6 AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। जैसा कि हमने ऊपर बताया स्मार्टफोन को क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 8+ जेन 2 चिपसेट से लैस किया गया है। आगे बताते चलें कि iQoo 11 5G Android 13 पर चलेगा, जिसके ऊपर कंपनी का खुद का OxygenOS लेयर होगा। IQoo 11 5G स्मार्टफोन के दो रैम विकल्प- 8GB और 12GB और तीन स्टोरेज वेरिएंट में 128GB, 256GB और 512GB के साथ आने की उम्मीद है।
कैमरा की बात करें तो स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 13MP का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 12MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। फोन में पंच-होल डिस्प्ले और 16MP का सेल्फी शूटर होने की बात सामने आ रही है।इसके साथ ही iQoo 11 5G में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी के साथ आने वाला है।
कीमत की बात करें तो Qoo 11 5G की कीमत 50,000 रुपये से 60,000 रुपये के बीच बताई जा रही है, अब इस फोन की कीमत क्या होगी वो तो लॉन्च के बाद ही पता चल सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications








