Home
How to

IRCTC से ePayLater का इस्तेमाल करके ऑनलाइन टिकट कैसे करें बुक

रेलवे टिकट बुक करना यूं तो काफी आसान काम है लेकिन बुकिंग के दौरान पेमेंट करने में कभी कभी इतना वक्त लग जाता है कि सीटें खत्म हो जाती है। यकीनन आपको भी कई बार ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ा होगा। लिहाजा, आपको ये समस्या ना हो इसके लिए हम ये आर्टिकल लेकर आएं हैं जिसमें आपको बताएंगे कि बिना पेमेंट किए टिकट कैसे बुक हो सकती है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

IRCTC से ePayLater का इस्तेमाल करके ऑनलाइन टिकट कैसे करें बुक

बिना पैसे दिए बुक किए रेलवे टिकट

अगर आप रेलवे की इस सुविधा से वाकिफ नहीं है तो बता दें कि अभी टिकट बुक करने और बाद में पेमेंट के लिए IRCTC और अर्थशास्त्र फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड के बीच ई-पे लेटर (ePayLater) प्रोजेक्ट के लिए पार्टनरशिप है। इससे यूज़र्स को ये फायदा मिलता है कि वे बिना भुगतान किए टिकट बुक कर सकते हैं और बाद में आराम से पैसे दे सकते हैं।

7वें नंबर पर क्लिक करें

जब आप आईआरसीटी की वेबसाइट से टिकट बुक करते हैं तो आपको पेमेंट के लिए इंटरनेट बैकिंग समेत कई विकल्प दिखाई देते हैं। इन्हीं में से आपको 7वें नंबर पर क्लिक करना है। जिपर pay on delivery/PayLater लिखा होगा। हालांकि इसके जरिए बुक किए गए टिकट आपके घर ही डिलीवर होंगे।

एड्रेस पर आएगा टिकट

इस ऑप्शन पर क्लिक करें। बाद में आपको ई-पे लेटर का विकल्प मिलेगा। क्लिक करें, अब आप बिना पेमेंट किए टिकट बुक कर पाएंगे। बुकिंग के 24 घंटे के अंदर आपके एड्रेस पर टिकट आ जाएगा। लेकिन अगर आप 14 दिन में भी पेमेंट नहीं करते हैं तो आपका अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा और आपके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।

जान लें ये नियम

इस सुविधा के यूज़र्स को 3.5 प्रतिशत का सर्विस चार्ज देना होगा। साथ ही 14 दिन के बाद भुगतान करने पर ब्याज़ देना होगा। लेकिन वहीं, आप तय समय यानि 14 दिन के अंदर भुगतान कर देते हैं तो आपकी क्रेडिट लिमिट भी बढ़ा दी जाएगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are not aware of this facility of railways, then tell us that there is a partnership between e-pay letter (ePayLater) project between IRCTC and Arthashastra Fintech Private Limited for booking tickets and payment later. This gives the users the advantage that they can book the ticket without paying and can give the money comfortably later.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X