Home
How to

IRCTC जल्द ही व्हाट्सएप के जरिए ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग सर्विस शुरू करेगा,जाने कैसे करेंगे ऑर्डर

IRCTC जल्द ही व्हाट्सएप के जरिए ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग सर्विस शुरू करेगा

IRCTC जल्द ही ट्रेनों में व्हाट्सएप फूड ऑर्डरिंग सर्विस शुरू करेगा। ज्यादा ट्रेन मार्गों पर अपनी व्हाट्सएप फूड ऑर्डरिंग सर्विस शुरू करने का प्लान बना रही है। एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-सपोर्ट चैटबॉट की मदद से, IRCTC अपने ट्रेन यात्रियों को व्हाट्सएप नंबर से ई-केटरिंग सर्विस और बुक मील के जरिए से खाना ऑर्डर करने का परमिशन देगा।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने पिछले साल व्हाट्सएप नंबर +91 8750001323 के जरिए से कुछ ट्रेनों में अपनी ऑनलाइन फूड डिलीवरी सर्विस को शुरू किया था। जिसके बाद इस सर्विस पर अच्छी फीडबैक मिलने के बाद, रेलवे और ज्यादा ट्रेनों में इस सर्विस को शुरु करेगा।

PTI ने रेलवे के बयान का हवाला देते हुए कहा, "ई-कैटरिंग सर्विस के लिए व्हाट्सएप कम्युनिकेशन चुनिंदा ट्रेनों और यात्रियों पर लागू किया गया है। IRCTC ने अपनी वेबसाइट, ecatering.irctc.co.in और "फूड ऑन ट्रैक" ऐप के जरिए से अपनी ई-कैटरिंग सर्विस शुरू की है। व्हाट्सएप के जरिए से ई-केटरिंग सर्विस को दो स्टेप में बांटा गया है और पहला स्टेप पहले ही पूरा हो चुका है।

IRCTC जल्द ही व्हाट्सएप के जरिए ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग सर्विस शुरू करेगा

पहले स्टेप में जिन IRCTC यात्रियों ने ई-टिकट बुक किया है उन्हें एक बिजनेस व्हाट्सएप नंबर से मैसेज मिला। मैसेज ने उन्हें ई-केटरिंग सर्विस के लिए ऑप्ट-इन करने का ऑप्शन प्रोवाइट करेगा। मैसेज मिलने के बाद, यात्री आईआरसीटीसी ई-केटरिंग वेबसाइट के जरिए से अपने स्टेशनों पर मौजूद चुनिंदा रेस्तरां से अपनी पसंद का भोजन बुक कर सकते हैं। किसी भी ऐप को डाउनलोड करने की जरुरत के बिना खाना ऑर्डर करने की सर्विस सीधी थी।

मौजूदा समय में, आईआरसीटीसी की ई-केटरिंग सर्विस वेबसाइट और ऐप दोनों के जरिए से हरदिन कस्टमर को लगभग 50,000 भोजन परोस रही है। ई-कैटरिंग सर्विस ट्रेन यात्रियों को बोर्डिंग से पहले या ट्रेन में यात्रा के दौरान अपने घर से भोजन बुक करने का परमिशन देता है।

एक बार यह सर्विस ज्यादा मार्गों पर उपलब्ध हो जाने के बाद, यह यात्रियों को ट्रेन से यात्रा करते समय भोजन ऑर्डर करने का एक आसान तरीका प्रोवाइट करेगा।

ट्रेन में ऑनलाइन खाना ऑर्डर कैसे करें, जाने यहां

1 - सबसे पहले ecatering.irctc.co.in पर जाएं

2 - अब अपना पीएनआर नंबर डालें।

3 - अब अपने चयनित ट्रेन स्टेशन के पास खाना ऑर्डर करने के लिए मौजूद रेस्तरां सर्च करें।

4 - अब अपना ऑर्डर दें और डिलीवरी होने पर पेमेंट करें।

5 - आपके चुने हुए स्टेशन पर पहुंचते ही आपको आपकी सीट पर ही भोजन डिलीवर कर दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) started its online food delivery service in some trains last year through WhatsApp number +91 8750001323.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X