Home
How to

लोहे वाला या प्लास्टिक वाला! गर्मी में कौन सा कूलर रखेगा कूल-कूल; किसे खरीदना चाहिए?

Iron vs Plastic Air Cooler: गर्मी का मौसम शुरू होते ही हर किसी की पहली जरूरत बन जाता है एक शानदार कूलर। लेकिन जब मार्केट में कूलर खरीदने जाते हैं तो सबसे बड़ा सवाल होता है कि लोहे वाला लें या प्लास्टिक वाला? दोनों के अपने-अपने फायदे हैं और कमियां भी।

ऐसे में सही चुनाव करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, खासकर तब जब आप ठंडी हवा में कोई समझौता नहीं करना चाहते हों। अगर आप भी इस कन्फ्यूजन में हैं, तो इस खबर को पढ़ने का बाद ऐसा नहीं रहेगा। हम यहां इन दोनों की अच्छी और बुरी चीजें बताने वाले हैं, जिससे आपको एकदम आइडिया हो जाएगा कि कौन-सा कूलर खरीदना चाहिए।

लोहे वाला या प्लास्टिक वाला! गर्मी में कौन सा कूलर खरीदें?

लोहे वाला कूलर खरीदें या नहीं?

लोहे वाले कूलर लंबे समय से घरों में इस्तेमाल होते आए हैं। ये दिखने में थोड़े भारी और पुराने जमाने के लगते हैं, लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में किसी एयर कंडीशनर को भी टक्कर दे सकते हैं। इनकी बॉडी मेटल की होती है जो हवा को ज्यादा ठंडा बनाए रखने में मदद करती है। बड़े रूम या हॉल के लिए ये कूलर सबसे बढ़िया माने जाते हैं।

हालांकि, इनमें सबसे बड़ी दिक्कत होती है जंग लगना, खासकर अगर इन्हें सही तरीके से स्टोर या मेंटेन न किया जाए। इसके अलावा, वजन ज्यादा होने की वजह से इन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाना थोड़ा मुश्किल होता है। यानी, पोर्टेबिलिटी इनका एक नेगेटिव प्वाइंट हो सकती है। साथ ही ये प्लास्टिक कूलर के मुकाबले महंगे भी होते हैं।

प्लास्टिक कूलर के फायदे-नुकसान

दूसरी तरफ प्लास्टिक वाले कूलर आज की जरूरतों और लाइफस्टाइल के हिसाब से बनाए गए हैं। ये हल्के होते हैं, देखने में मॉडर्न लगते हैं और जंग लगने का कोई खतरा नहीं होता। अगर आप एक छोटे कमरे के लिए कूलर ढूंढ रहे हैं, जो कम आवाज करे और दिखने में भी अच्छा लगे तो प्लास्टिक वाला कूलर एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इन्हें कहीं भी आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है। लेकिन गर्मी बहुत ज्यादा हो और रूम बड़ा हो, तो इनकी कूलिंग थोड़ी कम महसूस होती है। इसलिए इस फैक्टर को भी ध्यान में रखें।

क्या रहेगा आपके लिए सही?

अगर आपका बजट ठीक है, कमरे का साइज बड़ा है और जबरदस्त ठंडी हवा चाहिए, तो लोहे वाला कूलर सही रहेगा। वहीं, छोटे कमरे, कम बजट और स्टाइलिश लुक के लिए प्लास्टिक वाला कूलर बेहतर विकल्प बन सकता है।

आखिर में हम यही कहेंगे कि कूलर खरीदते समय सिर्फ ब्रांड या लुक पर मत जाइए। आपको अपनी जरूरत, कमरे का साइज और कूलिंग की जरूरत को ध्यान में रखकर ही कूलर खरीदना चाहिए।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X