Home
How to

क्या सेफ है Google Gemini Nano Banana AI टूल? सिक्योरिटी पर उठे सवाल

गूगल का Gemini Nano Banana AI टूल पिछले महीने लॉन्च हुआ था और अब यह इंटरनेट और सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इसकी मदद से यूजर्स 3D फिगरिन्स और 90s बॉलीवुड-स्टाइल साड़ी पोर्ट्रेट्स बनवा रहे हैं।

खासकर इंस्टाग्राम पर चल रहा Banana AI Saree ट्रेंड खूब वायरल हो रहा है। लेकिन इस ट्रेंड के साथ ही प्राइवेसी और सिक्योरिटी खतरे भी सामने आ रहे हैं।

क्या सेफ है Google Gemini Nano Banana AI टूल?

क्या है Nano Banana AI ट्रेंड?

इस ट्रेंड में लोग अपनी सेल्फी को 3D फिगरिन्स या विंटेज बॉलीवुड-स्टाइल पोर्ट्रेट्स में बदल रहे हैं। इसमें ग्लॉसी स्किन, सिनेमैटिक बैकड्रॉप और रेट्रो टेक्सचर जैसी स्टाइलिंग शामिल होती है। इंस्टाग्राम पर यह ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे ट्राई कर रहे हैं।

गूगल का सेफ्टी सिस्टम - SynthID वॉटरमार्क

गूगल का कहना है कि Gemini Nano Banana से बनाई गई हर इमेज में अदृश्य SynthID वॉटरमार्क और मेटाडाटा टैग्स होते हैं, ताकि उन्हें AI-जनरेटेड कंटेंट के रूप में पहचाना जा सके। हालांकि, पब्लिक के लिए कोई डिटेक्शन टूल अभी उपलब्ध नहीं है।

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि वॉटरमार्किंग पूरी तरह भरोसेमंद उपाय नहीं है। Wired की रिपोर्ट में Reality Defender के CEO बेन कोलमैन ने कहा कि वॉटरमार्किंग को आसानी से हटाया या नकली बनाया जा सकता है। वहीं UC Berkeley के प्रोफेसर हनी फरीद के मुताबिक यह मददगार हो सकती है, लेकिन अकेले इससे सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो सकती।

पुलिस अधिकारी की चेतावनी

IPS अधिकारी वीसी सज्जनार ने भी Nano Banana ट्रेंड को लेकर लोगों को सतर्क किया है। उन्होंने X पर लिखा- इंटरनेट पर ट्रेंडिंग टॉपिक्स से सावधान रहें। पर्सनल जानकारी शेयर करने पर धोखाधड़ी का शिकार होना आसान है। एक क्लिक में आपके बैंक अकाउंट से पैसे अपराधियों के पास पहुंच सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि फेक वेबसाइट्स और नकली ऐप्स से दूर रहें, क्योंकि एक बार आपका डेटा वहां चला गया तो उसे वापस पाना बेहद मुश्किल होगा।

क्या सेफ है Google Gemini Nano Banana AI टूल?

सेफ इस्तेमाल कैसे करें?

  1. साइबर एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि यूजर्स कुछ सावधानियां जरूर बरतें।
  2. निजी या संवेदनशील तस्वीरें अपलोड करने से बचें।
  3. इमेज का मेटाडाटा (जैसे लोकेशन टैग) हटाएं।
  4. सोशल मीडिया पर प्राइवेसी सेटिंग्स मजबूत करें।
  5. AI टूल्स से बनी तस्वीरों को हर जगह शेयर न करें।

कुल मिलाकर, Google Gemini Nano Banana AI ट्रेंड मजेदार तो है, लेकिन इसके साथ डेटा और प्राइवेसी खतरे भी हैं। ऐसे में सोच-समझकर और सतर्कता के साथ ही इस टूल का इस्तेमाल करना समझदारी होगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X