सेल में लिया iPhone असली या नकली? कई ग्राहकों संग हुई गड़बड़ी, तुरंत करें चेक
ऑनलाइन शॉपिंग फेस्टिव सीजन में लाखों ग्राहक Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival जैसी सेल का इंतजार करते हैं। भारी डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के बीच सबसे ज्यादा डिमांड iPhone की रहती है। लेकिन हर साल इन सेल्स में शिकायतों की बाढ़ भी देखने को मिलती है।
इस बार भी कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उन्हें ऑर्डर किया हुआ मॉडल या स्टोरेज वेरिएंट नहीं मिला। कुछ मामलों में तो इनवॉइस और बॉक्स पर लिखा IMEI नंबर भी फोन से मेल नहीं खा रहा था। ऐसे अनुभवों ने ग्राहकों को असली और नकली iPhone के बीच फर्क करने को लेकर चिंतित कर दिया है।

क्या हुआ गड़बड़ी में?
हाल ही में एक यूजर ने बताया कि उसने iPhone 16 का 256GB वेरिएंट ऑर्डर किया था, लेकिन डिलीवरी के वक्त बॉक्स में 128GB मॉडल मिला। जब उसने फोन सेटअप किया तो पाया कि बिल पर दिया गया IMEI नंबर और डिवाइस का IMEI अलग है। यह किसी बड़ी डिलीवरी मिस्टेक या धोखाधड़ी की ओर इशारा करता है। हालांकि बाद में कंपनी ने रिफंड देकर समस्या हल की, लेकिन इस अनुभव ने बाकी ग्राहकों को भी सतर्क कर दिया।
कैसे करें चेक - स्टेप बाय स्टेप
ओपन-बॉक्स डिलीवरी पर ध्यान दें - पैकेज रिसीव करते वक्त बॉक्स खोलकर मॉडल, कलर और स्टोरेज वेरिएंट चेक करें।
IMEI नंबर मिलाएं - इनवॉइस और बॉक्स पर लिखा IMEI, फोन की सेटिंग्स > अबाउट फोन में जाकर चेक करें।
Apple वेबसाइट पर सीरियल नंबर वेरिफाई करें।
Apple Check Coverage पर जाकर असली iPhone की वारंटी और एक्टिवेशन डिटेल्स देखी जा सकती हैं।
प्रूफ रखें - रिसीविंग का वीडियो या फोटो खींच लें। किसी समस्या की स्थिति में ये सबूत काम आते हैं।
क्यों जरूरी है सावधानी?
फेस्टिव सीजन में ऑर्डर्स की संख्या लाखों में होती है। ऐसे में गलत मॉडल, स्टोरेज मिस्टेक और कभी-कभी फर्जी प्रोडक्ट तक डिलीवर हो सकते हैं। iPhone जैसी महंगी डिवाइस में छोटी सी चूक भी बड़ा नुकसान कर सकती है। यही वजह है कि ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे हर बार ओपन-बॉक्स इंस्पेक्शन करें और बिना पूरी तरह जांचे रिसीविंग कन्फर्म न करें।
ऑनलाइन सेल में मिलने वाले ऑफर्स आकर्षक जरूर हैं, लेकिन सावधानी न बरतने पर ये डील परेशानी में बदल सकती है।


Click it and Unblock the Notifications