कोई और तो नहीं चला रहा आपका WhatsApp, एक गलती बन सकती है आफत!
WhatsApp का इस्तेमाल दुनियाभर में करोड़ों लोग करते हैं। वजह है इसकी टाइट सिक्योरिटी और प्राइवेसी। यहां फोटो, वीडियो से लेकर डॉक्यूमेंट तक बेफिक्र होकर शेयर किए जाते हैं।
कंपनी भी दावा करती है कि यूजर्स की चैट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होती हैं। लेकिन अगर एक गलती किसी यूजर से हो जाए तो बड़ी मुसीबत गले पड़ सकती है।
दरअसल, हम यहां बताने वाले हैं कि आपका वॉट्सऐप अकाउंट कितने डिवाइस में चल रहा है और इसे कैसे लॉगआउट किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

पता करने का ये है तरीका
अगर आप पता करना चाहते हैं कि आपका वॉट्सऐप कहां चल रहा है तो इसके लिए वॉट्सऐप का ही एक फीचर है। इसे चेक करने के लिए 'लिंक्ड फीचर' मिलता है। इसके लिए राइट साइड में सेटिंग में जाकर लिंक्ड डिवाइस वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है।
यहां आपको पता चल जाता है कि आपका वॉट्सऐप कितने डिवाइस में लॉग-इन है। यहां से अकाउंट को रिमूव कर सकते हैं। इसके लिए बस जिस अकाउंट को आप रिमूव करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
खतरे में आ सकती सिक्योरिटी
अगर आपका वॉट्सऐप अकाउंट किसी ऐसे डिवाइस में लॉग-इन है जिस पर आपका कंट्रोल नहीं है, तो आपकी सिक्योरिटी खतरे में आ सकती है। कोई भी व्यक्ति आपकी चैट्स, फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स को एक्सेस कर सकता है। यह आपकी प्राइवेसी के लिए एक बड़ा खतरा है।
क्यों हो सकती है यह गलती?
कई बार ऐसा होता है कि यूजर किसी और के कंप्यूटर या लैपटॉप पर अपना वॉट्सऐप वेब लॉग-इन कर लेते हैं और बाद में लॉगआउट करना भूल जाते हैं। या फिर, किसी सार्वजनिक कंप्यूटर पर लॉग-इन करने के बाद उसे वैसे ही छोड़ देते हैं। यह एक छोटी सी गलती बड़ी परेशानी का सबब बन सकती है।
सावधानियां जो आपको बरतनी चाहिए
- हमेशा सार्वजनिक कंप्यूटर या ऐसे डिवाइस पर वॉट्सऐप वेब लॉग-इन करने से बचें जो आपका अपना नहीं है।
- अगर आपको किसी और के डिवाइस पर लॉग-इन करना पड़े, तो काम खत्म होने के बाद हमेशा लॉगआउट करें।
- नियमित रूप से 'लिंक्ड डिवाइस' सेक्शन को चेक करते रहें ताकि आपको पता रहे कि आपका अकाउंट किन डिवाइस में लॉग-इन है।
- अगर आपको कोई संदिग्ध लॉग-इन दिखता है, तो उसे तुरंत रिमूव करें।
- अपने वॉट्सऐप अकाउंट को हमेशा पासवर्ड या बायोमेट्रिक लॉक से सुरक्षित रखें।


Click it and Unblock the Notifications








