क्या आपका भी Instagram किसी दूसरे डिवाइस में लॉग-इन हैं, तो ऐसे करें चेक और डिलेट
आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram का ज्यादातर सभी इस्तेमाल कर रहे हैं। हम अपने Instagram पर दोस्तों और परिवार साथ कई सारी चीजें शेयर करते हैं। लेकिन क्या हो अगर कोई आपकी प्राइवेसी में घुसना चाहे? जब कोई आपकी प्राईवेसी में दखल देगा, तो ये बात आपको बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगेगी।
इसलिए अपने Instagram अकाउंट को हैक होने से बचाने के लिए आपको कुछ सेटिंग्स करनी होगी। कई बार ऐसा होता है कि आप अपने मोबाइल फोन के अलावा भी किसी दूसरे डिवाइस में अपना Instagram अकाउंट ओपन कर लेते हैं और गलती से यह दूसरे मोबाइल में खुला रह जाता है। ऐसे में आपका अकाउंट कई और डिवाइस में खुला हो सकता है और आपकी प्राइवेसी में आसानी से दखल दे सकता है।

दूसरे फोन में से कैसे करें अपना Instagram अकाउंट लॉग-आउट
यहां हम आपको ऐसी सेटिंग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप किसी दूसरे फोन में अपना लॉग-इन इंस्टाग्राम अकाउंट को आसानी से लॉग-आउट कर सकते हैं। बता दें कि Instagram पर यूजर्स को लॉग-इन एक्टिविटी डिलीट करने का ऑप्शन मिलता है।
हमारे द्वारा बताई जा रही प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से इसे लॉग-आउट कर सकते हैं। चलिए जानते हैं।
- सबसे पहले अपना Instagram ओपन करें और अपनी प्रोफाइल में जाएं।
- प्रोफाइल पर पहुंचने के बाद आपको ऊपर 3 डॉट नजर आएंगे।
- इन तीन डॉट्स पर क्लिक करने के बाद आपको सेटिंग्स में जाना होगा।
- सेटिंग्स में जाने के बाद प्राइवेसी ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अकाउंट सेंटर में जाएं।
- अकाउंट सेंटर में आपको पासवर्ड और सिक्योरिटी का ऑप्शन नजर आएगा।
- यहां क्लिक करने के बाद आपको सिक्योरिटी चेक्स पर जाना होगा, जहां आपको लॉग-इन एक्टिविटी मिलेगी।
- यह लॉग-इन एक्टिविटी बताती है कि आपने कहां-कहां अपना अकाउंट लॉग-इन किया है।
- लॉग-इन एक्टिविटी पर क्लिक करने के बाद सभी डिवाइस की डिटेल्स आपको शो होने लगेगी।
- आप यह चेक करने के बाद दूसरे डिवाइस से अपना Instagram अकाउंट लॉग-आउट कर सकते हैं।
लॉग-इन एक्टिविटी पर जाकर आपको सब समझ आ जाएगा कि आपने किस डिवाइस में और कब अपना Instagram अकाउंट लॉग-इन किया था। यहां आपको सारे डिवाइस को एक-एक कर सिलेक्ट करना होगा और Log-Out पर टैप करना होगा। ऐसा करते ही आपका अकाउंट केवल आपके करंट डिवाइस पर ही लॉग-इन के साथ नजर आएगा।


Click it and Unblock the Notifications








