खतरनाक और जानलेवा तो नहीं है आपका पावरबैंक, ये गलतियां न करें नजरअंदाज
Powerbank safety tips: बरसात के मौसम में स्मार्टफोन, लैपटॉप या अन्य किसी डिवाइस को चार्ज रखना बहुत जरूरी होता है। खासकर किसी ऐसे इलाके में जहां पावरकट की समस्या बहुत आम है। लेकिन अगर आप मोबाइल को वगैरह को चार्ज नहीं रख पाते हैं तो इस स्थिति में पावरबैंक आपका साथी बन सकता है।
हम यहां उन जरूरी बातों का जिक्र कर रहे हैं, जो आपको पावरबैंक इस्तेमाल करते वक्त जेहन में रखनी चाहिए।

सिर्फ एक चिंगारी काफी है...
कुछ महीने पहले दिल्ली में एक युवक के बैग में रखा पावरबैंक फट गया। हालांकि, उस वक्त उसने बैग नहीं पहना था, वरना हादसा जानलेवा हो सकता था। यह कोई अकेला मामला नहीं है। ऐसे कई केस सामने आ चुके हैं, जहां पावरबैंक की वजह से आग लगी, लोग झुलसे और काफी नुकसान हुआ।
ये गलती सबसे ज्यादा होती है
पावरबैंक का इस्तेमाल करते समय लोग कुछ आम लेकिन खतरनाक गलतियां करते हैं।
सस्ता पावरबैंक खरीदना- कीमत कम होने के कारण बिना ब्रांड वाले या लोकल पावरबैंक खरीद लेना रिस्की साबित हो सकता है। इनमें सेफ्टी सर्टिफिकेशन नहीं होता, जिससे शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है।
ओवरचार्ज करना- कई लोग रात भर पावरबैंक चार्ज में छोड़ देते हैं। ऐसा करना इसके सर्किट को गर्म कर सकता है और फटने का खतरा होता है।
बैग में ठीक से न रखना- पावरबैंक को धातु की चीजों (जैसे चाबी, सिक्के) के साथ रखने से शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
बहुत गर्म या ठंडी जगह में इस्तेमाल करना- पावरबैंक को धूप में छोड़ना या बर्फीले तापमान में रखना उसकी बैटरी पर बुरा असर डालता है।
कैसे बचाएं खुद को?
- हमेशा BIS सर्टिफाइड पावरबैंक ही खरीदना चाहिए।
- अगर पावरबैंक फूलने लगे या गर्म हो जाए, तुरंत उसका इस्तेमाल बंद करें।
- जरूरत हो तभी चार्ज करें, ओवरचार्जिंग से बचें।
- बच्चों से दूर रखें।
पावरबैंक एक छोटा डिवाइस है, लेकिन इसके अंदर छिपी पावर बड़ी जिम्मेदारी मांगती है। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए अगली बार जब आप अपने पावरबैंक को चार्ज में लगाएं या बैग में रखें, एक बार जरूर सोचें कि कहीं ये आपकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ तो नहीं कर रहा?


Click it and Unblock the Notifications








