क्या सर्दियों में फ्रिज कर देना चाहिए बंद? जानिए एक्सपर्ट की राय; फॉलो करें ये टिप्स
जैसे ही उत्तर भारत में ठंड शुरू होती है, हमारी रोज़मर्रा की आदतें और घर के कई काम अपने आप बदल जाते हैं। इसी में एक सवाल हर साल सामने आता है, क्या सर्दियों में फ्रिज बंद कर देना चाहिए? ठंडे पानी की जरूरत कम हो जाती है।
आइसक्रीम या जमे हुए खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल घट जाता है, और लोग सोचते हैं कि फ्रिज बंद करके बिजली बचाई जा सकती है और मशीन की लाइफ भी बढ़ जाती है। लेकिन एक्सपर्ट मानते हैं कि यह सोच पूरी तरह गलत है और इससे आपके फ्रिज को नुकसान भी हो सकता है।

फ्रिज को बंद करने की सोच क्यों आती है?
फ्रिज घर के सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में से एक है। यह खाने को खराब होने से बचाता है,सब्ज़ियों को लंबे समय तक ताज़ा रखता है और ठंडा पानी उपलब्ध कराता है। सर्दियों में इन ज़रूरतों में कमी आ जाती है,
इसलिए बहुत से लोग सोचते हैं कि फ्रिज को हफ्तों या महीनों तक बंद किया जा सकता है। लेकिन असलियत कुछ और ही है।
सर्दियों में फ्रिज बंद करना क्यों है खराब आइडिया?
फ्रिज का सबसे अहम हिस्सा उसका कम्प्रेसर होता है। कम्प्रेसर फ्रिज के अंदर कूलिंग बनाए रखता है और पूरा सिस्टम चलाता है। यदि फ्रिज को लंबे समय तक बंद रखा जाए, तो सबसे पहले कम्प्रेसर की परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है।
कई मामलों में रेफ्रिजरेंट गैस लीक होने का खतरा भी बढ़ जाता है, जो काफी महंगा रिपेयर बन सकता है। इस तरह बचत के चक्कर में आप बड़े खर्च का जोखिम उठा लेते हैं।
सर्दियों में फ्रिज बहुत बिजली खाता है?
अक्सर लोग कहते हैं कि फ्रिज साल भर एक जैसी बिजली खपत करता है, इसलिए सर्दियों में उसे बंद कर देना चाहिए। यह पूरी तरह गलत है।
सर्दियों में कमरे का तापमान पहले से ही कम होता है, कम्प्रेसर को उतना मेहनत नहीं करनी पड़ती और बिजली की खपत अपने आप कम हो जाती है।
अगर आप फ्रिज को लो कूलिंग मोड पर सेट कर दें, तो बिजली और भी कम खर्च होती है। यानी बंद करने की जरूरत ही नहीं।
विंटर मोड और इको मोड क्या होते हैं?
आजकल के ज्यादातर मॉडर्न रेफ्रिजरेटर Winter Mode या Eco Mode के साथ आते हैं। यह मोड खास तौर पर कम तापमान में फ्रिज के सही संचालन के लिए डिज़ाइन किया गया है।
कैसे रखें ख्याल?
- फ्रिज का तापमान लेवल 1 या 2 पर सेट करें।
- कूलिंग को न्यूनतम पर रखें।
- फैन या फ्रीजर को हाई मोड में न चलाएं।
- इससे कम्प्रेसर का हेल्थ अच्छा रहता है और मशीन की लाइफ बढ़ती है।
क्या कभी फ्रिज बंद किया जा सकता है?
यदि आप लंबे समय के लिए घर से बाहर जा रहे हैं (जैसे 20-30 दिन), तो फ्रिज बंद किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए कुछ ज़रूरी कदम उठाने होंगे।
- फ्रिज अंदर से पूरी तरह खाली कर दें
- बिजली निकालने से पहले उसे अच्छी तरह सुखा दें।
- दरवाज़ा खुला छोड़ दें ताकि फंगस न लगे।
सिर्फ ऐसे मामलों में फ्रिज बंद करना सुरक्षित माना जाता है, रोजमर्रा की सर्दियों में नहीं।
सर्दियों में फ्रिज बंद करना बिजली बचाने का आसान तरीका नहीं, बल्कि गलती है। इससे कम्प्रेसर खराब हो सकता है, गैस लीक हो सकती है और महंगा रिपेयर लग सकता है। बेहतर यही है कि फ्रिज को लो कूलिंग या इको मोड में चलाएं और बिना किसी खतरे के बिजली भी बचाएं और मशीन की लाइफ भी बढ़ाएं।


Click it and Unblock the Notifications








