Home
How to

Jio Choice Number: कैसे मिलेगा जियो का खास VIP नंबर; बस फॉलो करें ये स्टेप्स

Jio Choice Number: टॉप टेलीकॉम ऑपरेटर्स में गिना जाने वाला Jio अपने कस्टमर्स के लिए बहुत से अपडेट और फीचर्स पेश करता है, जो यूजर्स को बेस्ट एक्सपीरियंस देने में मदद करता है। इतना ही नहीं, कंपनी जियो चॉइस नंबर सर्विस का ऑप्शन देती है, जिसके तहत आप अपने लिए खास या फैंसी मोबाइल नंबर हासिल कर सकते हैं।

इस सर्विस की मदद से आप अपनी डेट ऑफ बर्थ, व्हीकल रजिस्ट्रेशन या कोई भी नंबर से मेल खाने वाला नंबर हासिल कर सकते हैं। जियो ने इसके लिए आसान प्रोसेस बताया है। बता दें कि ये सर्विस प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। यहां हम आपको बताएंगे कि जियो चॉइस नंबर को कैसे हासिल कर सकते हैं।

कैसे पाएं Jio का VIP नंबर?

क्या है जियो चॉइस नंबर?

जियो चॉइस नंबर एक कस्टमाइज्ड मोबाइल नंबर है जिसे यूजर अपनी पसंद के आधार पर चुन सकते हैं। इसके तहत आपको कोई रैंडम नंबर नहीं दिया जाएगा। बल्कि कस्टमर्स एक खास कॉम्बिनेशन के साथ एक फैंसी नंबर चुन सकते हैं, जैसे कि रिपीटेड नंबर, एक खास पैटर्न वाला नंबर या कोई ऐसा नंबर जो आपके लिए खास हो। ऐसे में अगर आप अपने नंबर के जरिए एक अलग पहचान चाहते हैं। इसके तहत आपको 3 तरह के स्पेशल नंबर मिलते हैं।

जियो कई तरह के फैंसी नंबर ऑफर करता है, जिनमें VIP नंबर, लकी नंबर और स्पेशल बिजनेस नंबर शामिल हैं।

VIP नंबर: इसके तहत आपको अनोखे पैटर्न या रिपीटेड नंबर वाले प्रीमियम नंबर मिल सकते हैं।
लकी नंबर: इस यूनिक नंबर के तहत आप अपने डेट ऑफ बर्थ, एनिवर्सरी या व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चुन सकते हैं।
बिजनेस नंबर: अगर आप अपने बिजनेस के लिए नया नंबर चाहते हैं और एक आसान पैटर्न का याद रहने वाला नंबर की तलाश कर रहे हैं तो ये बेस्ट ऑप्शन होगा।

कैसे हासिल करें जियो चॉइस नंबर?

जियो कस्टमर्स के पास चॉइस नंबर लेने के लिए कई तरीके हैं। आप ऑनलाइन या ऑफलाइन इन नंबरों को हासिल कर सकते हैं। हम इस नंबर को हासिल करने के दोनों तरीकों के बारे में बताएंगे। नीचे अलग-अलग तरीके दिए गए हैं जिनसे आप जियो चॉइस नंबर प्राप्त कर सकते हैं।

जियो वेबसाइट से कैसे खरीदें ऑनलाइन जियो चॉइस नंबर?

  • सबसे पहले www.jio.com पर जाएं।
  • इसके बाद 'चॉइस नंबर' सेक्शन पर जाएं।
  • अब सर्च ऑप्शन का उपयोग करके अपना पसंदीदा नंबर चुनें।
  • वैरिफिकेशन के लिए अपना मौजूदा मोबाइल नंबर डालें ताकि OTP मिल सके।
  • वैरिफाई होने के बाद नंबर चुनें और चेकआउट के लिए आगे बढ़ें।
  • बता दें कि आप या तो होम डिलीवरी या जियो स्टोर ऑप्शन के जरिए सिम ले सकते हैं।
  • इसके अलावा, अपना KYC पूरा करने और नया नंबर एक्टिव करने के लिए आपको एड्रेस और आईडी प्रूफ देना होगा।
  • आखिर में वेरिफिकेशन के बाद आपको आपका सिम इश्यू कर दिया जाएगा।

माई जियो ऐप से कैसे पास जियो चॉइस नंबर?

  • माई जियो ऐप पर जाएं।
  • अपने मौजूदा जियो नंबर का इस्तेमाल करें या नया अकाउंट बनाएं।
  • ऐप मेन्यू में, 'फैंसी नंबर' या 'चॉइस नंबर' सेक्शन देखें।
  • इसके बाद एवेलिबिलिटी चेक करें और अपना पसंदीदा कॉम्बिनेशन चुनें।
  • अब अपना मोबाइल नंबर डालें और सिम के लिए रिक्वेस्ट करें।
  • आपको एक ओटीपी मिलेगा, इसे वेरिफाई करें।
  • बता दें कि कुछ VIP नंबर के लिए एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ सकता है।
  • इसके बाद होम डिलीवरी या स्टोर विजिट में ऑप्शन चुनें।
  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट दें और वैरिफिकेशन को पूरा करें।

जियो स्टोर से कैसे खरीदें जियो चॉइस नंबर?

  • आप अपने पास के जियो स्टोर पर जा सकते हैं। इसके लिए आप Google Maps का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अब स्टोर पर उपलब्ध चॉइस नंबरों के बारे में पूछें।
  • इसके बाद स्टोर एग्जीक्यूटिव आपको फैंसी नंबरों की लिस्ट देगा।
  • अब अपने हिसाब से नंबर चुनें।
  • वैरिफिकेशन के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखें।
  • इसके बाद KYC पूरा करें और पेमेंट करें।
  • स्टोर आपका सिम जारी करेगा, जो वेरीफिकेशन के बाद एक्टिव हो जाएगा।

फैंसी जियो नंबर के लाभ

इस नंबर की सबसे खास बात ये है कि ये आपके लिए खास और पर्सनलाइज्ड आईडी का ऑप्शन देगा, क्योंकि ये एक यूनिक नंबर होते हैं।
साथ ही आपके लिए और आपके दोस्तों-परिवार वालों के लिए इसे याद रखना आसान होता है।
अगर आप बिजनेसमैन हैं तो आपके लिए ये नंबर काफी काम आएंगे, जिससे आपको अपनी ब्रांड वैल्यू बढ़ाने में मदद मिलेगी। प्रीमियम चॉइस नंबर अतिरिक्त सुविधाओं के साथ आ सकते हैं, जो उन्हें और अधिक मूल्यवान बनाते हैं।

FAQs
क्या आपको जियो चॉइस नंबर चुनने पर नया सिम मिलेगा?

हां, एक बार जब आप जियो चॉइस नंबर खरीद लेंगे, तो आपको उस नंबर से जुड़ा एक नया सिम कार्ड मिलेगा। आपको KYC वेरिफिकेशन के जरिए इसे एक्टिव करना होगा।

 

क्या जियो चॉइस नंबर प्रीपेड है?

जियो चॉइस नंबर का उपयोग प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों कनेक्शन के लिए किया जा सकता है। बुकिंग प्रोसेस के समय आप इन दोनों में कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं।

क्या आपको जियो चॉइस नंबर चुनते समय एक नए सिम कार्ड की जरूरत होती है?

हां, जियो चॉइस नंबर चुनने के लिए एक नए सिम कार्ड की जरूरत होती है। आपका मौजूदा नंबर फैंसी नंबर में बदला नहीं जा सकता है। यानी आप अपने पुराने नंबर को वीआईपी नंबर में कन्वर्ट नहीं कर सकते हैं।

GizBot Technology
 
Best Mobiles in India

English summary
Jio Choice Number how to get VIP number step by step process
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X