Home
How to

जियो फाइबर: प्‍लान, स्‍पीड, कनेक्‍शन के अलावा जानिए सबकुछ

By Roith

जियो फाइबर रिलायंस जियो की फाइबर ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस है। यह लेटेस्‍ट फाइबर ऑप्टिक केबल नेटवर्क पर बेस्‍ड है जो भारत में हाई स्‍पीड वाला इंटरनेट कनेक्शन प्रोवाइड करता है। लेकिन इसकी अपनी कुछ खासियते हैं जो दूसरे इंटरनेट प्रोवाइडर के मुकाबले इसे अलग बनाती है।

जियो फाइबर: प्‍लान, स्‍पीड, कनेक्‍शन के अलावा जानिए सबकुछ

1. हाई इंटरनेट स्पीड: जियो फाइबर कई अलग-अलग प्लान प्रोवाइड करता है जिनमें 100 Mbps से लेकर 1 Gbps तक की स्पीड मिलती है।

2. अनलिमिटेड डेटा: ज्‍यादातर जियो फाइबर प्लान में अनलिमिटेड डेटा मिलता है। जिससे आप बिना किसी डेटा लिमिट के इंटरनेट का यूज कर सकते हैं।

3. लैंडलाइन कनेक्शन: जियो फाइबर के साथ आपको एक लैंडलाइन नंबर भी मिलता है जिस पर आप मुफ्त में अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं।

4. ओटीटी सब्सक्रिप्शन: कुछ प्रीमियम प्लान में जियो के अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा और जियोसेट का सबस्‍क्रिप्‍शन मिलता है।

5. सिमेट्रिकल स्पीड: अपलोड और डाउनलोड दोनों स्पीड जियो फाइबर में लगभग समान होती हैं।

जियो फाइबर प्‍लान

जियो फाइबर का प्‍लान 699 रु से शुरु होता है जो 8,499 रु तक जाता है वहीं इसकी स्‍पीड की बात करें तो 100 एमबीपीएस से शुरु हो कर 1 जीबीपीएस तक की स्‍पीड मिलती है। स्‍पीड आपके द्वारा चुने गए प्‍लान पर निर्भर करती है। अगर आप पहली बार जियो फाइबर का प्‍लान ले रहे हैं तो शुरुआत में 2 महिने के लिए जियो फाइबर की फ्री सर्विस मिलती है।

जियो फाइबर का कनेक्‍शन कैसे लें?

कनेक्‍शन लेने के लिए जियो फाइबर की वेबसाइट पर जाएं और नए कनेक्‍शन के लिए रजिस्‍ट्रेशन करें, इसके लिए आपको अपनी थोड़ी जानकारी देनी होगी जैसे अपना नाम, मोबाइल नंबर और जहां पर कनेक्‍शन लेना चाहते हैं वहां का पता। रजिस्‍ट्रेशन होने के बाद आपको मोबाइल में ओटीपी के द्वारा वैरिफिकेशन करना होगा इसके बाद जियो एग्जीक्यूटिव आपके घर आकर सारी जानकारी वैरिफाई करेगा और कनेक्‍शन करेगा।

जियो फाइबर केबल टीवी

जियो की फाइबर केबल टीवी के लिए आपको अलग से सबस्‍क्रिप्‍शन लेना होगा, अगर आप फाइबर टीवी का प्‍लान लेते हैं तो इसके लिए जियो आपको फ्री सेटअप बॉक्‍स देगा जिसमें वीडियो कॉलिंग और गेम्‍स भी मिलते हैं।

इंस्टॉलेशन चार्ज कितना है?

जियो फाइबर कनेक्‍शन लेने के लिए कोई चार्ज देने की जरूरत नहीं है, इसके लिए 2,500 रु का रिफंडेबल एमाउंट देना होता है जो कनेक्‍शन हटवाने के समय वापस कर दिया जाता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio Fiber brings blazing-fast fiber broadband to Indian homes. With speeds up to 1Gbps, unlimited data plans, landline, and OTT subs, it revolutionizes internet experience for streaming, gaming & more.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X