Jio यूजर्स अब पा सकते हैं फैंसी मोबाइल नंबर, करना होगा यह काम

फैंसी मोबाइल नंबर हर किसी को पसंद होते हैं और इसके कई कारण हैं। फैंसी नंबर याद रखने में आसान होते हैं, उन पर आसानी से लोगों का ध्यान जाता है। हम सभी नया सिम कार्ड खरीदते समय नंबरों के अच्छे संयोजन की तलाश करते हैं। बढ़ती मांग और फैंसी नंबरों की अपील को देखते हुए, टेलीकॉम ऑपरेटरों ने उन तरीकों का विस्तार किया है, जिनसे ग्राहक अपने सिम कार्ड के लिए एक अपरंपरागत मोबाइल नंबर पंजीकृत कर सकते हैं।
भारतीय दूरसंचार मार्केट में कुछ कंपनियां जैसे वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल इच्छुक ग्राहकों को ग्राहकों की पसंद के मोबाइल नंबरों में कुछ अंकों के साथ प्रदान करती हैं। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि कोई भी कंपनी सब्सक्राइबर्स की पसंद का पूरा मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं कराती है। लेकिन रिलायंस जियो फैंसी मोबाइल नंबर चाहने वाले ग्राहकों के लिए थोड़ा बेहतर ऑफर लेकर आई है।
Reliance Jio ने इच्छुक पोस्टपेड ग्राहकों के लिए भी इसी तरह की सर्विस की घोषणा की है, जिसमें उन्हें अपनी पसंद के 6 अंकों तक का मोबाइल नंबर पाने का ऑप्शन दिया गया है। इच्छुक ग्राहक बुकिंग फीस के रूप में 499 रुपये में पोस्टपेड जियो सिम कार्ड पा सकते हैं। बुकिंग फीस के सक्सेस पेमेंट के बाद, उन्हें एक बुकिंग कोड और Jio एजेंट बुकिंग शेड्यूल करने का ऑप्शन मिलेगा।

Jio पोस्टपेड मोबाइल नंबर कैसे बुक करें, चलिए जानते हैं सभी स्टेप यहां।
1 - सबसे पहले जियो की वेबसाइट पर 'च्वाइस नंबर' पेज पर नेविगेट करना थोड़ा मुश्किल है। इसलिए वेबसाइट पर ऑप्शन सर्च के बजाय, अपने लैपटॉप, फोन या टैबलेट का यूज करके Google या किसी अन्य सर्च इंजन पर "जियो फैंसी नंबर" सर्च करें।
2 - अब "अपनी पसंद का मोबाइल नंबर खरीदें" ऑप्शन पर क्लिक करें। पेज पर पहुंचने के बाद Get Started पर क्लिक करें ।
3 - अब अपना मौजूदा मोबाइल नंबर दर्ज करें और जनरेट ओटीपी पर क्लिक करें ।
4 - नेक्स्ट विंडो पर, ओटीपी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
5 - नेक्स्ट विंडो में अपने न्यूनतम चार अंक दर्ज करें (आप 6 अंक तक दर्ज कर सकते हैं), नाम और पिनकोड ।
6 - अगली स्क्रीन में, दिए गए ऑप्शनों में से अपना नंबर चुनें।
7 - अपनी पसंद के नंबर के आगे बुक करें पर क्लिक करें।
8 - पेमेंट करें और अब आपको एक बुकिंग कोड मिलेगा।
बुकिंग कोड अपने पास रखें। जियो एजेंट सिम कार्ड की डिलीवरी के दौरान बुकिंग के लिए कहेगा। सिम कार्ड अगले 15 दिनों में सक्रिय होना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications








