Home
How to

Instagram बिना परमिशन के तो नहीं कर रहा आपका डेटा यूज, इस ट्रिक से करें सिक्योर

Instagram एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जिसका इस्तेमाल लगभग सभी लोगों के द्वारा किया जा रहा है। वैसे देखा जाए तो, इंस्टाग्राम पर हर कोई आजकल रील बनाकर पोस्ट करना ज्यादा पसंद कर रहा है। वहीं कुछ लोग इसका इस्तेमाल महज टाइमपास के लिए भी करते हैं।

इसके साथ ही Meta इस प्लेटफॉर्म पर तरह-तरह की अपडेट लेकर आ रहा है, जिससे यूजर्स को मजेदार अनुभव मिल सके। कुछ महीनों पहले Meta ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram, facebook और WhatsApp को मेटा एआई से कनेक्ट किया है। यूजर्स ने Meta AI का इस्तेमाल करना भी शुरू कर दिया है।

सिर्फ इस सेटिंग को ऑन करने से Instagram पर आपका डेटा रहेगा सुरक्षित

लेकिन शायद आप इस बात से अनजान होंगे कि मेटा एआई चैटबॉट को ट्रेन करने के लिए इंस्टाग्राम आपकी फोटो-वीडियो का इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि, Meta के मुताबिक, यूजर के पर्सनल चैट और प्राइवेट पोस्ट को मेटा के द्वारा इस्तेमाल नहीं किया जाता है। क्योंकि मेटा अपने यूजर्स की प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखता है। लेकिन फिर भी हमें अपनी सिक्योरिटी का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

इस प्रोसेस को करें फॉलो

अगर आप चाहते हैं कि आपकी फोटो, वीडियो और बाकी चीजें सुरक्षित रहे तो इसके लिए आपको अपने फोन में इस सेटिंग को ऑन करना होगा।

  • सबसे पहले अपने फोन में Instagram ओपन करें।
  • इसके बाद सेटिंग ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब About पर क्लिक करें, यहां पर प्राइवेसी पॉलिसी के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसमें सबसे ऊपर 3 लाइन शो होंगी, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद थोड़ा नीचे आएं और अदर पॉलिसी एंड आर्टिकल्स के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां 'How Does Meta Using Data To Trains It AI Tool' पर क्लिक करें और डेटा डिलीट करने की रिक्वेस्ट पर क्लिक कर दें।
  • यहां आपको एक फॉर्म भरने का ऑप्शन शो होगा, उस फॉर्म को फिल करें। इसमें मांगी गई डिटेल्स भरें और डन कर दें।

इस प्रोसेस को पूरा करने के बाद ये कभी भी आपका डेटा नहीं ले पाएगा। अगर आप अपने इंस्टाग्राम में इस सेटिंग को ऑन कर लेंगे, तो आपका डेटा भी सुरक्षित रहेगा और प्राइवेसी पर भी किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you also want your photos, videos and data to be safe on Instagram, then turn on this setting in your phone right now. If you turn on this setting in your Instagram, then your data will also be safe and there will be no threat to privacy.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X