Karus Vysya Bank के जरिए FASTag कैसे अप्लाई करें और रिचार्ज करें
फास्टैग का इस्तेमाल अब बहुत जरूरी हो गया है क्योंकि सरकार ने इसे अब अनिवार्य घोषित कर दिया है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले महीने घोषणा की, कि भारत में सभी वाहनों में 1 जनवरी, 2021 से FASTags अनिवार्य हो जाएगा। यह कदम पूरे देश में टोल प्लाजा पर यातायात यानि आवाजाही को बिना रुकावट बनाने के लिए उठाया जा रहा है। फास्टैग टोल प्लाजा पर ड्राइवरों को एक कतार में इंतजार किए बिना तुरंत नकद भुगतान करने में मदद करता है।

वे बैंक से सीधे पैसे देकर फास्टैग अनिवार्य कर सकते हैं। पहले से ही, फैस्टैग ने 20 से अधिक बैंकों के साथ मिलकर सुविधा प्रदान की है। फास्टैग पेमेंट बैंकों, UPI या ई-वॉलेट्स के जरिए किया जा सकता है। जबकि हमने पहले ही देखा है कि Google पे, फोनपे और BHIM UPI से FASTag को कैसे रिचार्ज किया जाता है।
इसके अलावा हमने आपको IDBI और AXIS FASTag को रिचार्ज करने का तरीका भी बताया था। अब हम ठीक उसकी तरह से यहाँ हमने Karur Vysya BANK FASTag को ऑनलाइन रिचार्ज करने का तरीका बताया है। आइए हम आपको बताते हैं कि इस बैंक के जरिए फास्टैग का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।
Karur Vysya FASTag के लिए एप्लाई कैसे करें
Karur Vysya बैंक के जरिए फास्टैग को रिचार्ज करने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि फास्टैग के लिए एप्लाई कैसे करें। अगर अभी तक आपने फास्टैग के लिए एप्लाई नहीं किया है तो Karur Vysya बैंक के जरिए फास्टैग के लिए एप्लाई भी कर सकते हैं।
स्टेप 1: इसके लिए आपको Karur Vysya बैंक की ऑफिसियल फास्टैग वेबसाइट पर जाना है। इसके लिए आप इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
स्टेप 2: लिंक खुलने के बाद आपको वहां मौजूद Apply के विकल्प पर क्लिक करना है।
स्टेप 3: अब आपको सभी डीटेल्स को सही और सावधानी से भरना है और अपने वैध डॉक्यूमेंट, जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड को एड्रैस प्रूफ और कॉन्टेक्ट डीटेल्स के तौर पर सब्मिट करना है।
स्टेप 4: अब आपको टर्म एंड कंडीशन को स्वीकार करके आगे बढ़ना है और जब आप उस फॉर्म को भरकर सब्मिट कर देंगे तो आपको वहां पर पेमेंट करने के लिए बहुत साे ऑप्शन दिखाई देंगे।
स्टेप 5: किसी भी पेमेंट के माध्यम से पेमेंट करने के बाद आपका KVB FASTag चालू हो जाएगा और अब आपको उसे रिचार्ज करना होगा। जिसके बाद आप बिना रूकावट पूरे देश के हाईवे पर यात्रा कर पाएंगे।
Karur Vysya बैंक से कैसे करें रिचार्ज
स्टेप 1: Karur Vysya बैंक के इस लिंक यानि www.fastag.kvb.co.in/home पर क्लिक करें।
स्टेप 2: अब आपको अपने यूज़रनेम या कॉन्टैक्ट नंबर और नेट बैंकिंग पासवर्ड को डालकर और कैप्चा को वेरीफाई करके लॉगिन करना होगा।
स्टेप 3: अब आपको KVB FASTag को चुनना है।
स्टेप 4: अब आपको अपने इस बैंक के फास्टैग वॉलेट को रिचार्ज करने का ऑप्शन आएगा और आप उसमें 1,00,000 रुपए तक रिचार्ज करा सकते हैं। आपक इसे रिचार्ज करने के लिए NEFT/RGTS, cash, cheque, net banking, और credit card या debit card का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मोबाइल ऐप के जरिए भी होगा रिचार्ज
आपको बता दें कि आप वेबसाइट के अलावा इस बैंक यानि KSB FASTag के मोबाइल ऐप से भी रिचार्ज करा सकते हैं। वहां आपको अपने कुछ जरूरी आईडी और पासवर्ड को डालकर अपने फास्टैग को रिचार्ज करा पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications